फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Minister

गांवों में घूमे मंत्री, गोशाला में भूसे की कमी मिलने पर सीवीओ को फटकारा

Sun, 12 Jun 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Minister
गोशाला में भूसे न होने की शिकायत पर सीवीओ को फटकार लगाते राज्यमंत्री। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली/जगतपुर/गदागंज। इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल चिलचिलाती धूप में रविवार को गांवों में घूमे।
विज्ञापन

सुदामापुर गोशाला में भूसे की कमी मिलने पर सीवीओ को फटकार लगाई। जगतपुर सीएचसी में सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
राही ब्लॉक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों का अन्नप्रासन किया तो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की। पीएम आवास और पिंक शौचालयों की गुणवत्ता को जांचा। शहर की मलिन बस्ती में पहुंचकर गरीबों के दर्द सुने।
विज्ञापन

रविवार को सबसे पहले राज्यमंत्री सीएचसी जगतपुर पहुंचे। दंत कक्ष में डॉक्टर से मरीजों की संख्या पूछी, लेकिन वह जवाब नहीं दे पाए। वार्ड में पहुंचकर भर्ती बच्चे के हाल को जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में दवाओं की व्यवस्था को जांचा। सुदामापुर पंचायत घर में बिटाना, रामा देवी, उर्मिला के पीएम आवासों की जांच की। पिंक शौचालय का निरीक्षण किया।
सुदामापुर के ही बरेथ गांव में बने कान्हा आश्रय केंद्र पहुंचकर गायों की पूजा करके गुड़ व केला खिलाया। प्रधान पति राजू सिंह ने नौ माह से भूसे की समस्या और 90 हजार बकाया होने की शिकायत की।
मामले में सीवीओ को जमकर फटकार लगाते हुए भूसे की व्यवस्था के आदेश दिए। नवाबगंज साधन सहकारी समिति में गेहूं खरीद के साथ ही खाद की उपलब्धता को जांचा।
राज्यमंत्री ने राही ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भदोखर द्वितीय में पहुंचकर यहां संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में गोदभराई और अन्नप्रासन की रस्में पूरी की। विद्यालय में रखी खेल सामग्री के बारे में जानकारी ली।
विद्यालय में अमरूद का पौधरोपण किया। राज्यमंत्री ने शहर के कल्लू का पुरवा मलिन बस्ती का हाल भी देखा। लोगों ने बस्ती में बारात घर की मांग की, जिस पर उन्होंने ईओ को जमीन चिह्नित करके बारात घर की व्यवस्था के निर्देश दिए।
दरियापुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। शहर में भ्रमण के दौरान पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव, भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

खनन, भूमि माफिया व अपराधियों पर दर्ज कराएं मुकदमें
राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने रविवार शाम बचत भवन में विकास एवं अपराध की समीक्षा की। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप समय से विकास कार्यों को पूरा कराने के साथ ही योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के आदेश दिए। उन्होंने अवैध खनन, भूमि माफियाओं और अपराधियों को चिह्नित करके मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। एक-एक करके सभी योजनाओं की समीक्षा करके शत प्रतिशत क्रियान्वयन के आदेश दिए। इससे पहले उन्होंने उद्यमियों, व्यापारियों से संवाद स्थापित किया। इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क, बिजली, नाली आदि व्यवस्थाओं के आदेश दिए। इस मौके पर डीएम माला श्रीवास्तव सीडीओ प्रभाष कुमार, सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रेम प्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed