{"_id":"60e47e288ebc3ef84c5035b9","slug":"miner-cleaning-raibaraily-news-lko585743079","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोखर माइनर कटी, करीब 30 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोखर माइनर कटी, करीब 30 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राही (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र से निकली रायपुर महेरी माइनर भदोखर गांव के पास एक बार फिर कट गई। इससे 30 बीघे धान की फसल डूब गई। आसपास करीब 20 बीघे खेतों में पानी भर गया।
ग्रामीणों ने नहर कटान की सूचना सिंचाई विभाग को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बाद किसी तरह नहर की कटान बंद कराई।
रायपुर महेरी की पिटरियां बहुत जर्जर हैं। यही वजह है कि इसमें जब-जब पानी छोड़ा जाता है, तब-तब कटान होती है। रवी सीजन में दो बाद नहर की पटरी कटने से सैकड़ों बीघे फसल जलमग्न हो गई थी।
इसके बावजूद पटरियों की मरम्मत नहीं कराई जाती है। दो दिन पहले नहर में पानी छोड़ा गया, लेकिन फिर से भदोखर के पास नहर की पटरी कट गई। इससे आसपास के खेतों में लगी धान की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन
किसान रामसेवक वर्मा, संतोष साहू व मनोज कुमार ने बताया कि सिल्ट सफाई के नाम पर अभियंता खानापूरी करते हैं। इस साल लाखों रुपये का बंदरबांट किया गया। कर्मचारियों के अलावा सहायक अभियंता व अवर अभियंता यहां कभी देखने तक नहीं आते है। इससे लोगों में नाराजगी है।
उधर, अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि नहर कटने की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी। रायपुर महेरी माइनर की पटरी को किसानों ने काटकर खेत में मिला लिया है। पटरी बांधने के दौरान विरोध करते हैं। अब प्रशासनिक मदद के बाद कब्जा हटवाकर माइनर की पटरी बंधवाई जाएगी।