फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Millions head bowed in prostration, seeking blessings

जज्ब-ए-कुर्बानी के साथ सजदे में झुके लाखों सिर

Thu, 15 Sep 2016 01:31 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 15 Sep 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Millions head bowed in prostration, seeking blessings
रायबरेली में मंगलवार को बकरीद पर ईदगाह में नमाज अदा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
अल्लाह के हुक्म से हजरत इब्राहिम की ओर से पेश की गई अजीम कुर्बानी की याद में मंगलवार को जिले में मुसलमानों ने ईद-उल-अजहा की नमाज पूरी अकीदत से अदा की। शहर भर की मस्जिदों में कुर्बानी के जज्बे के साथ हजारों सिर सजदे में झुक गए। हर तरफ अमन व भाईचारे संदेश आम किया गया। 
विज्ञापन


शहर की ईदगाह डबल फाटक, ईदगाह खपरमलंग, सुनहरी मसजिद, मसजिद खिन्नीतल्ला, कलेक्ट्रेट, बड़ा घोसियाना में हजारों की संख्या में लोगोें ने नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद सभी गले मिले और एक दूसरे को बकरीद की बधाइयां दी।
विज्ञापन


अनवर नगर में सूफी विद्वान हजरत सैय्यद मोहम्मद अहमद जिलानी और सुन्नी मरकजी मस्जिद में शहर काजी मुफ्ती महमूद अख्तर ने नमाज के पहले खिताब करते हुए कहा कि ईद-उल अजहा का मतलब है त्याग वाली ईद।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मौका हम सबको कुरबानी के लिए प्रेरित करता है। शिया इमाम-ए- जुमा मौलाना कम्बर अली ने हजरत इब्राहिम के साथ हजरत इस्माईल के जीवन से सबक लेने की बात कही। डीएम अनुज कुमार झा, एसपी विनय यादव, नगर पालिका परिषद चेयरमैन इलियास, सदर विधायक की बेटी अदिति सिंह ने लोगों को बधाई दी।

डीह कस्बा स्थित ईदगाह में चौधरी सुरेश निर्मल, मजहर अली, खुर्शीद, डॉ. अकरम, डॉ. असलम आदि ने लोगों से मिलकर बधाई दी। परशदेपुर में मौलाना इस्लाम नदवी, नुरानी मस्जिद में मौलाना मो. जैद और जामा मस्जिद मौलाना मो. यूनुस ने नमाज अदा कराई।

इस मौके पर एसडीएम सलोन मोतीलाल यादव, सीओ अवधेश पांडेय आदि मौजूद रहे। महराजगंज कस्बे के मुख्य ईदगाह के अलावा बावन बुजुर्ग बल्ला, थुलवासा, पहरेमऊ, इमामगंज आदि स्थानों पर नमाज अदा की गई। विधायक रामलाल अकेला, एसडीएम राम अक्षयवर, सीओ गोपीचंद सोनी आदि ने बधाई दी।

बकरीद पर ईदगाहों के आसपास मेला लगा रहा। किला बाजार, कहारों का अड्डा में बच्चें ने खूब खरीदारी की। वहीं झूले का भी आनंद उठाया। इंदिरा गांधी वानस्पतिक उद्यान और शहीद स्मारक में लोगों का मजमा लगा रहा। बड़े, बूढ़े, महिलाएं और बच्चों ने पार्क का आनंद लिया। आपस में मिलने, घूमने फिरने का सिलसिला सुबह से शाम तक चला।

बकरीद के मौके पर मोबाइल से मैसेज के जरिए भी बधाई का सिलसिला चला। परिवार से दूर रहे लोगों ने मैसेज के सहारे बधाई का संदेश भेजा। व्हॉटसएप और फेसबुक पर खूब बधाई का दौर चला।


इसकी वजह यह रही कि बीएसएनएल समेत प्राइवेट कंपनियों के मोबाइल नंबर अधिकतर या तो बिजी रहा या फिर मिल नहीं रहा था। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed