फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   migrant workers

परदेश से आने के बाद आखिर कहां गए 3586 प्रवासी श्रमिक

Tue, 23 Jun 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
migrant workers
रायबरेली। लॉकडाउन के दौरान दूसरे प्रांतों से आए 3586 प्रवासी श्रमिक ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। आपूर्ति विभाग की टीमें इन प्रवासियों को ढूंढ रही हैं, लेकिन वे नहीं मिल रहे हैं। इन गरीबों को कोटे की दुकानों के माध्यम से राशन देना है, लेकिन इनका पता न लग पाने के कारण विभाग को राशन मुहैया कराने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विभिन्न प्रांतों से आए 30377 प्रवासी श्रमिकों की सूची जिले को देकर सभी को अस्थायी राशनकार्ड जारी करने के आदेश दिए थे। पहले से पात्र ग्रहस्थी व अंत्योदय कार्डों की सूची में शामिल होने की आशंका पर विभाग ने जांच कराई तो 12104 प्रवासी ऐसे मिले जिन्हें राशनकार्ड जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन

3586 प्रवासी श्रमिक ऐसे मिले जो गांव में रहते ही नहीं। गांव वाले उनके बारे में कोई जानकारी भी नहीं दे सके। आपूर्ति विभाग की प्रवासी श्रमिकों को ढूंढ रहे हैं। हालांकि वे मिल नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस ब्लॉक के कितने प्रवासी श्रमिक लापता
ब्लॉक अमावां में 155, हरचंदपुर में 225, सतांव में 324, राही में 370, डलमऊ में 43, गौरा में 81, ऊंचाहार में 687, रोहनियां में 182, जगतपुर मेें 352, महराजगंज में 66, बछरावां में 40, शिवगढ़ में 20, लालगंज में 54, खीरों में 32, सरेनी में 43, सलोन में 387, डीह में 302 और छतोह ब्लॉक में 223 प्रवासी श्रमिक विभाग को ढूंढे नहीं मिल रहे हैं।

जिले में आए 3586 प्रवासियों को ट्रेस कराया जा रहा है। उन लोगों के अस्थायी राशनकार्ड जारी होने हैं। ब्लॉकों की टीमों को लगाया गया है। जैसे ही वे मिल जाएंगे उन्हें राशनकार्ड जारी करा दिया जाएगा।
-केएन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed