फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Middle-aged person shot and injured in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में अधेड़ को लगी गोली, घायल

Tue, 01 Dec 2020 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged person shot and injured in suspicious circumstances
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक अधेड़ को संदिग्ध हालात में बांह के पास गोली लग गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। फायरिंग किसने और क्यों की, इस बारे में कुछ जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस ने घटना की पड़ताल की। मामले में अज्ञात में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

शहर के आजाद नगर निवासी निशार अहमद का आरोप है कि कचहरी रोड स्थित एक जूस कॉर्नर के पास किसी ने उसे गोली मार दी। गोली उसके बांह पर लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। हालांकि वह यह नहीं देख पाया कि गोली उसे किसने मारी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, कोतवाल अतुल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल का कहना है कि घायल की तहरीर पर अज्ञात में जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जांच की गई तो वहां पर कोई कुछ नहीं बता पाया। कोतवाल का कहना है कि घायल के मोबाइल की सीडीआर (मोबाइल काल डिटेल रिपोर्ट) निकलवाई जा रही है। इससे पता चलेगा कि घटना की हकीकत क्या है। एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि प्रकरण में उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed