फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   meter reader

Raebareli News: चार महीने से घर बैठकर बिल बनाने वाले दो रीडर हटाए गए

Mon, 16 Jan 2023 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
meter reader
रायबरेली। घर बैठे बिल बनाने वाले दो मीटर रीडरों को हटा दिया गया था। दोनों मीटर रीडर चार महीने से घर बैठे बिल बना रहे थे। अमर उजाला में खबर छपने के बाद बिलिंग एजेंसी के सर्किल इंचार्ज ने दो रीडरों को हटा दिया है।
विज्ञापन

छतोह के अवर अभियंता विनोद कुमार ने 13 जनवरी को रमसापुर गांव में चेकिंग की तो दो उपभोक्ताओं के यहां लगे मीटर में रीडिंग स्टोर मिली। जेई ने एसडीओ सुनील कुशवाहा को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 15 जनवरी को मीटर में स्टोर मिली रीडिंग शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर छपने के बाद बिलिंग एजेंसी के सर्किल इंचार्ज दुर्गेश शुक्ला ने मामले की जांच उपखंड छतोह के सुपरवाइजर देवेंद्र कुमार शर्मा से कराई। जांच में पता चला कि अजय कुमार व दुखछोर चार महीने से घर बैठे बिल बना रहे थे। इस मनमानी पर सर्किल इंचार्ज ने दोनों मीटर रीडरों को हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed