{"_id":"6173035902d8971e20600e37","slug":"meritorious-girl-students-became-one-day-officer-raibaraily-news-lko60125805","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन की अफसर बनी मेधावी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन की अफसर बनी मेधावी छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को मेधावी छात्राओं ने अफसर बनकर कामकाज निपटाया। मातहतों को दिशा-निर्देश दिए। कार्यालय आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण का भरोसा दिया।
कंपोजिट विद्यालय भुएमऊ की कक्षा आठ की छात्रा मुस्कान ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की कुर्सी संभाली। छात्रा ने एमडीएम, एमआईएस समेत कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर कामकाज देखा। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बीईओ मुख्यालय पद की जिम्मेदारी भी एक छात्रा ने निभाई।
बछरावां में जीजीआईसी की कक्षा 11 की छात्रा प्रियांशी चतुर्वेदी बीडीओ बनाई गई। उन्होंने कर्मचारियों को तलब कर योजनाओं की जानकारी ली। कंप्यूटर ऑपरेटर सुमित कुमार से डाटा फीडिंग के बारे में पूछा।
विज्ञापन
मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने आए एक फरियादी की समस्या सुन कर एडीओ पंचायत प्रेमपाल सिंह को सर्टिफिकेट जारी करने के निर्देश दिए। अमावां प्रतिनिधि के मुताबिक लालूपुर चौहान गांव की आंचल सिंह को बाल विकास परियोजना अधिकारी बनाया गया।
सीडीपीओ शिवानी गुप्ता ने दायित्व सौंपा। छात्रा ने कार्यालय के अभिलेखों को देखा, योजनाओं की जानकारी ली। इस मौके पर शशि, बेबी, मालती, विद्या शर्मा, शरद चंद्र व रवि सिंह आदि मौजूद रहे।
बीडीओ बनी छात्रा के सामने प्रधान ने रखी फाइल
शिवगढ़। केंद्रीय विद्यालय की कक्षा 12 की छात्रा आयुषी सिंह को खंड विकास अधिकारी बनाया गया। बीडीओ विजयंत प्रताप सिंह ने छात्रा को अपनी कुर्सी पर बैठाया। ग्रामप्रधान राजकुमार यादव ने नाली-खड़ंजा के प्रस्ताव की एक फाइल प्रस्तुत की। जिस पर आयुषी ने ग्राम विकास अधिकारी से जांच कराकर कार्य की स्वीकृति दिलाने की बात कही। छात्रा ने बताया कि वह आईएएस बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है। इस मौके पर सीताराम, सतीश कुमार, सुमित वर्मा, नरेंद्र सिंह व सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
सुहानी एसडीएम तो अनीता तहसीलदार
महराजगंज। मेधावी छात्रा सुहानी शर्मा ने उपजिलाधिकारी और अनीता पाल ने तहसीलदार का दायित्व संभाला। दोनों छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय व गांव का नाम रोशन कर रही हैं। दोनों छात्राओं ने अपनी कार्यशैली से जहां लोगों का मन मोह लिया, वहीं फरियादियों की भी शिकायतें सुनी। समस्या के निस्तारण के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए।
सलोन में तीन अफसरों की जिम्मेदारी संभाली
सलोन। सिटीजन इंटरमीडिएट कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा मानसी कौशल को एसडीएम और इसी कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा नेहा पाल को तहसीलदार बनाया गया। एसजेएस पब्लिक स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा मरियम सिद्दीकी को बीडीओ बनाया गया। तीनों ने लोगों की फरियाद सुनीं और समाधान किया। केशवापुर के वीरेंद्र कुमार ने जमीन का प्रकरण प्रस्तुत किया तो एसडीएम-तहसीलदार बनी छात्राओं ने लेखपाल को जांच के आदेश दिए। बीडीओ बनी छात्रा ने पेंशन के लंबित मामलों के बारे में जानकारी ली।
समस्या सुनकर दिए जांच के आदेश
ऊंचाहार। स्वामी दयानंद इंटर कालेज उमरन की कक्षा 11 की छात्रा बबिता को एसडीएम बनाया गया। रामगढ़ टिकरिया के राम औतार ने पैतृक जमीन का वरासत कराने की मांग की, जिस पर एसडीएम ने लेखपाल को वरासत करने के निर्देश दिए। जगतपुर की कमलेश कुमारी ने भी जमीन से जुड़े मामले रखे। एसडीएम बनी छात्रा ने निस्तारण का भरोसा दिया। दूसरी तरफ कक्षा 11 की छात्रा सविता को तहसीलदार बनाया गया। दोनों छात्राओं ने हाईस्कूल की परीक्षा राजकीय हाईस्कूल रोहनिया से पास की है।
निरीक्षण किया, सुधार लाने के दिए निर्देश
खीरों। श्री वीबीएस इंटर कॉलेज महरानीगंज की मेधावी छात्रा पारुल यादव को खंड विकास अधिकारी बनाया गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। गोनामऊ ग्रामसभा के विकास कार्यों से संबंधित बुकलेट को देखा और आवश्यक सुधार किए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अंजू रानी वर्मा, जितेंद्र कुमार, कौशलेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
छात्रा ने संभाला एसडीएम, तहसीलदार का कामकाज
डलमऊ। पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकैतगंज की कक्षा सात की छात्रा शिवांगी दीक्षित को एसडीएम और बुसरा बानो को तहसीलदार बनाया गया। खास बात यह रही कि एसडीएम ने अपनी कुर्सी पर छात्रा को बैठाने के बजाए बगल में ही दूसरी कुर्सी पर बैठाया। एसडीएम बनी छात्रा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। दूसरी तरफ तहसीलदार बनी छात्रा ने भी कार्यालय का कामकाज देखा।