फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Mercury 43 came across the 3-year record broken

पारा 43 पर पहुंचा, 3 साल का रिकॉर्ड टूटा

Sat, 16 Apr 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sat, 16 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Mercury 43 came across the 3-year record broken
रायबरेली में शनिवार को जेल गार्डेन रोड के पास चिलचिलाती धूप में स्कूल में स्कूल की छुट्टी के बाद रिक्शे से छाता लगाकर बच्चे को लेकर जाती महिला। - फोटो : अमर उजाला
अप्रैल में गर्मी ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार तीन वर्षों में गर्मी का पारा 43.0 डिग्री सेल्सियस नहीं पहुंचा। शुक्रवार व शनिवार को सबसे अधिक 43.0 सेल्सियस पारा नापा गया। इस साल अप्रैल शुरू से ही तप रहा है। दोपहर आते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद तपते हुए बच्चे घरों को पहुंच रहे हैं। जिले में अब तक स्कूल का टाइम टेबल तक नहीं बदला गया है। इससे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वैसे तो देखा जाता है कि जेठ माह में ही गर्मी लोगों को रुलाती है लेकिन इस साल अप्रैल माह से ही गर्मी अपने शबाब पर है। सुबह दस बजे के बाद तेज धूप निकल आती है। इससे लोगों का घर से निकलना मुहाल हो जाता है। यही नहीं गर्म हवा चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में घर से बाहर निकलने वाले लोगों को चेहरा ढकने पर मजबूर होना पड़ जाता है। लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। खास बात यह कि चार साल में इस बार अप्रैल सबसे अधिक गर्म है। वर्ष 2013 में 39.5 डिग्री सेल्सियस, वर्ष 2014 में 40.0 डिग्री सेल्सियस और वर्ष 2015 में 35.6 डिग्री सेल्सियस पारा ही अप्रैल के पहले पखवारे में पहुंचा है।

लेकिन अप्रैल वर्ष 2016 में यह पारा 43.0 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। स्थिति यह है कि दोपहर होते ही आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। दोपहर में छुट्टी होेने के कारण बच्चों को गर्मी, धूप और लू का सामना करना पड़ रहा है।

गर्मी बढ़ने के बाद भी परिषदीय स्कूलों का टाइम टेबल नहीं बदला गया है। सुबह आठ बजे खुलने वाले परिषदीय स्कूल दोपहर एक बजे ही बंद हो रहे हैं। इससे बच्चों को धूप में परेशान होना पड़ रहा है।

तीन साल में अप्रैल में अधिकतम पारा
तारीख    वर्ष 2013    वर्ष 2014    वर्ष 2015
16 अप्रैल    39.5    39.0    32.0
15 अप्रैल    39.0    40.0    31.0
14 अप्रैल    39.2    40.0    31.0
13 अप्रैल    38.8    39.0    29.0
12 अप्रैल    39.2    39.0    28.2
11 अप्रैल    39.0    38.0    35.0
10 अप्रैल    38.0    37.0    35.6

इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी के मौसम विभाग के अधिकारियों का मानना है कि पिछले साल कम हुई बारिश के कारण ही अप्रैल में तापमान बढ़ गया है। इसके अलावा पिछले साल आया अलनीना तूफान भी इसका प्रमुख कारण है। अगले तीन चार दिन में तापमान के और भी बढ़ने के आसार हैं। शनिवार को तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र शर्मा का कहना है कि बच्चों को धूप व लू से बचने की जरूरत है। स्कूल जाने वाले बच्चों के पीने का पानी जरूर है। यदि नमक मिला या फिर शिकंजी टाइप का पानी हो तो बेहतर है।

क्योंकि धूप और लू से यह पानी बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। यदि लू की चपेट में बच्चा आ गया है तो उसे तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। क्योंकि बच्चे के बढे़ तापमान को मैनेज करना बहुत जरूरी होता है। ऐसा न करने पर बच्चा गंभीर रूप से बीमार हो सकता है।


जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार का कहना है कि परिषदीय स्कूलों के टाइम टेबल को बदलने के संबंध में शासन से कोई निर्देश नहीं मिले हैं। निर्देश मिलते ही समय बदला जाएगा। हालांकि गर्मी को देखते हुए इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बात भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed