फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Mega camp today, target of 50 thousand vaccinations

मेगा कैंप आज, 50 हजार टीकाकरण का लक्ष्य

Thu, 26 Aug 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mega camp today, target of 50 thousand vaccinations
रायबरेली। मेगा टीकाकरण कैंप 27 अगस्त को लगेगा। अब तक के टीकाकरण के सभी रिकार्ड को तोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। शुक्रवार को 50,400 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। शहर से लेकर गांव तक के अस्पतालों का लक्ष्य तय कर दिया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष अस्पतालों को वैक्सीन भी उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन

16 जनवरी से जिले में टीकाकरण हो रहा है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारियों की लापरवाही के कारण 25 प्रतिशत भी टीकाकरण का काम पूरा नहीं हो सका है। हालांकि शहरी क्षेत्र में 70 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य की पूर्ति हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जल्द ही लक्ष्य को पूरा कराने के लिए मेगा कैंप का आयोजन हो रहा है। 27 अगस्त को मेगा कैंप में 50 हजार टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। सभी सीएचसी के लक्ष्य तय कर दिए गए हैं। वैक्सीन भी उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि शहर के 20 स्थलों पर टीकाकरण होगा। इसमें जिला अस्पताल, आईएमए भवन के साथ ही पीएचसी देवानंदपुर और गोराबजार के अलावा नदीतीर, किलाबाजार स्थित सभासद के कार्यालय, प्राथमिक स्कूल बरईपुर, रायपुर, राना नगर में आरोग्य मेडिकल स्टोर, गुरुनानक नगर में संत कवर राम स्कूल में टीकाकरण होगा।

रामपुर लोधवारी में आंगनबाड़ी केंद्र, प्रगतिपुरम में पार्क, प्राथमिक स्कूल कल्लू का पुरवा, छेदीपुरवा आंगनबाड़ी केंद्र, किशुन का पुरवा स्थित टिंबर स्टोर, नगर पालिका स्कूल पुलिस लाइन, जिला कारागार, रेलवे स्टेशन, पीएसी कॉलोनी में भी टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed