फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   meeting

बघेली-अवधी जनजागरण यात्रा में शामिल होंगे चार साहित्यकार

Thu, 18 Mar 2021 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
meeting
रायबरेली। काठमांडू से अमरकंटक को जाने वाली बघेली-अवधी जनजागरण यात्रा में इस जिले के चार साहित्यकार भी शामिल होंगे। यात्रा के दौरान जगह-जगह संगोष्ठी, पुस्तकों का लोकार्पण तथा अन्य साहित्यिक कार्यक्रम होंगे। यात्रा में भाग लेने वाले नेपाल एवं भारत के लगभग 30 विद्वानों में रायबरेली जिले से डॉ. शिवप्रकाश अग्निहोत्री, रमाकांत तिवारी रामिल, आचार्य सूर्यप्रसाद निशिहर और इंद्रेश भदौरिया भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

यात्रा में शामिल होने वाले साहित्यकारों ने बताया कि अवधी के प्रतिष्ठित साहित्यकार और लोक परंपराओं के संवाहक डॉ. राम बहादुर मिश्र हिंदी के समग्र उन्नयन एवं सभी बोलियों को एकसूत्र में पिरोने के लिए कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रयाग, चित्रकूट, अयोध्या और नैमिष की उनकी चार अवधी यात्राओं का संकल्प रहा है, जिसमें वे तीन कर चुके हैं। नैमिष की यात्रा अभी बाकी है। इस यात्रा से पहले अवधी और बघेली को जोड़ते हुए एक यात्रा मां नर्मदा उद्गम स्थल अमरकंटक के लिए प्रस्थान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यात्रा 20 मार्च को काठमांडू से शुरू होगी। अवध की भूमि पर 21 मार्च को पहुंचेगी और रायबरेली आएगी। इसके बाद प्रयाग, चाकघाट, रीवा, सीधी, शहडोल होते हुए अमरकंटक पहुंचेगी।

वापसी में धारकुंडी और चित्रकूट की यात्रा की जाएगी। इस यात्रा के पड़ाव स्थलों पर कई साहित्यिक परिचर्चाएं, संवाद और गोष्ठी होंगी। बघेली-अवधी के साथ ही नेपाली बोली को भी एक सूत्र में पिरोने का अवसर मिलेगा। यह यात्रा एक साहित्यिक और भाषा मिलन की यात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed