{"_id":"6294478fcacc327dc3e09761c5e41cdf","slug":"meenakshi-and-mohsin-individual-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीनाक्षी और मोहसिन व्यक्तिगत चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीनाक्षी और मोहसिन व्यक्तिगत चैंपियन
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफजी पॉलीटेक्निक में चल रहे वार्षिक खेलकूद समारोह में शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए मोहसिन हुसैन छात्र और मीनाक्षी छात्रा वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियन बने।
आईसी इंजीनियरिंग छात्र और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग छात्रा वर्ग में ब्रांच चैंपियन बना। मुख्य अतिथि सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष अपनाना होगा।
यदि किसी वजह से असफलता मिलती है, तो निराश न हो। असफलता को चुनौती मानते हुए दोबारा प्रयास करे। विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षा मध्य क्षेत्र के संयुक्त निदेशक मनोज कुमार ने कहा कि यदि अनुशासन और सीखने की ललक हो, तो सफलता मिलनी तय है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य आरपी शर्मा ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ने के लिए सच्ची लगन से मेहनत करनी होगी। इससे पहले सुबह 1500 मीटर दौड़ छात्र वर्ग हुई।
इसमें अंकित पटवा प्रथम, सूरज तिवारी द्वितीय, धर्मेंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में मीनाक्षी तिवारी प्रथम, दीक्षा त्रिवेदी द्वितीय, शिवानी सिंह तृतीय स्थान और छात्र में मोहसिन प्रथम, प्रशांत द्वितीय, मैत्रीदत्त तृतीय स्थान पर रहे।
म्यूजिकल चेयर में शालिनी गुप्ता प्रथम, कल्पना द्वितीय रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता ‘पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयास’ के पक्ष में संदीप प्रथम, दीपक द्वितीय, शैलेंद्र तृतीय, विपक्ष में स्तुति प्रथम, विपिन द्वितीय व राजीव तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संचालन एमए खान ने किया। इस मौके पर सुषमा पाठक, रेनू भट्ट, पीएल श्रीवास्तव, चंद्रशेखर सरोज, राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।