फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   MCF and Hardoi football teams reached the final four

Raebareli News: अंतिम चार में पहुंची एमसीएफ और हरदोई की फुटबाल टीमें

Mon, 13 Oct 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 13 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
MCF and Hardoi football teams reached the final four
लालगंज। कस्बे के बैसवारा इंटर कॉलेज खेल मैदान में रविवार को नेताजी मुलायम सिंह यादव स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट के दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। रोमांच और जोश से भरे मुकाबलों में एमसीएफ लालगंज और स्पोर्टिंग क्लब हरदोई की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में खेलने के लिए स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला एमसीएफ लालगंज और डीएफए रायबरेली के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। निर्धारित समय तक कोई टीम गोल नहीं कर सकी, जिसके बाद मैच का फैसला टाई ब्रेकर से हुआ। टाई ब्रेकर में एमसीएफ लालगंज की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की। दूसरे क्वार्टर फाइनल में स्पोर्टिंग क्लब हरदोई और डेस्ट्रो क्लब जौनपुर की टीमें आमने-सामने हुईं। पहले हाफ में दोनों टीमों ने बेहतरीन डिफेंस दिखाया और कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ में हरदोई की टीम ने पेनल्टी शूट के जरिए निर्णायक गोल दागा और 1-0 से मुकाबला जीत लिया। इस मौके पर पूर्व प्रधान लालजी यादव, आशीष यादव, दिलीप फौजी, अरविंद यादव, आकाश यादव व शिवेंद्र यादव मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed