फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Markets are decorated for Eid, shopping has started

Raebareli News: ईद के लिए सजने लगे बाजार, खरीदारी शुरू

Tue, 25 Mar 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 25 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Markets are decorated for Eid, shopping has started
सब्जी मंडी ​स्थित दुकान से सेवई की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : संवाद
रायबरेली। रमजान का मुकद्दस महीना चल रहा है। ईद का पर्व नजदीक आने वाला है। इसलिए बाजारों में दुकानें भी सजने लगी हैं। ईद की तैयारियों के लिए खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया है। भीड़ भले ही अभी कम है, लेकिन दो दिन बाद भीड़ बढ़ेगी और खरीदारी का सिलसिला तेज हो जाएगा। दुकानदारों को भी उम्मीद है कि इस बार अच्छी बिक्री होगी।
विज्ञापन



रमजान के महीने में 10-10 दिन के तीन अशरे होते हैं। दो अशरे पूरे हो चुके हैं। तीसरा व अंतिम अशरा चल रहा है। इसीलिए ईद की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। अभी तक मुस्लिम बहुल इलाकों में रमजान की रौनक दिख रही थी, लेकिन अब ईद की तैयारियों को लेकर खास चहल-पहल नजर आने लगी है। यही हाल बाजारों में भी दिख रहा है।
विज्ञापन


रमजान के लिए खजूर के साथ ही इफ्तार व सहरी के सामानों की दुकानें सजी थीं। अब ईद की खरीदारी के लिए भी दुकानें सज गई हैं। शहर में सब्जी मंडी तिराहा से कहारों का अड्डा तक खास बाजार सजे हुए हैं, जहां सेंवई की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



घंटाघर, कैपरगंज, सुपर मार्केट समेत कई प्रमुख बाजारों में भी ईद की खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों में ज्यादा भीड़ दिख रही है, क्योंकि लोग अपनी पसंदीदा पोशाक की तलाश कर रहे हैं। कुर्ता-पायजामा की दुकानें भी सजी हैं। दुकानदार उजैर अहमद और हरमंदर सिंह का कहना है कि दिन में भीड़ कम रहती है, लेकिन शाम होते ही भीड़ बढ़ने लगती है।

ईद में कई दिन बाकी हैं, इसलिए आने वाले दिनों में भीड़ बढ़ेगी और दुकानदारी भी अच्छी होगी। तेलियाकोट के अनीस अहमद, गुलाब रोड के अबु मुस्लिम, अली नगर के अमजद ने बताया कि ईद की तैयारी शुरू हो गई है।



कस्बों के बाजारों में भी दिखने लगी भीड़

ऊंचाहार (रायबरेली)। रमजान के महीने का आखिरी अशरा बचा है। इसलिए ईद की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। कस्बे में दुकानें सज गई हैं। खरीदारों की चहल-पहल भी बढ़ गई है। सोमवार शाम को नगर के तकिया नूरशाह, सरायं, खत्री टोला, फाटक भीतर, खरौआ कुंआ के साथ ही खरौली रोड पर सजी दुकानों में भीड़ नजर आई।


अभी भीड़ का सिलसिला शाम को ज्यादा रहता है, क्योंकि दोपहर में धूप की वजह से खरीदार कम निकल रहे हैं। जैसे-जैसे ईद का दिन नजदीक आएगा, सुबह से रात तक बाजारों में भीड़ रहेगी। कस्बा निवासी डॉ. एम. तैयब सिद्दीकी, शानू सिद्दीकी, नाजिर हैदर, मो. शाहिद ने बताया कि ईद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसीलिए खरीदारी के लिए बाजारों की दौड़ होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed