फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Many places fire, 80 bigha wheat crop

कई जगह लगी आग, 80 बीघा गेहूं की फसल राख

Thu, 13 Apr 2017 01:20 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 13 Apr 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
Many places fire, 80 bigha wheat crop
खेत में आग - फोटो : SELF
जिले में आग की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। बुधवार को कई जगह आग लगने से 80 बीघा से ज्यादा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। कहीं पर विद्युत शॉर्टसर्किट से आग ने तबाही मचाई तो कहीं पर अज्ञात कारणों से लगी आग शोला बन गई। वहीं दमकल कर्मचारी आग की घटनाओं को काबू करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। अमावां ब्लॉक क्षेत्र के मंचितपुर गांव के बाहर नहरिया के पास खेतों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बड़ी संख्या में लोग आग बुझाने में जुट गए।  लेकिन हवा के चलते आग बढ़ती ही गई। सुचना पर दो दमकल के वाहन पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक राम सजीवन, राम मिलन की एक-एक बीघा, राम सेवक, रामेश्वर, जगदीश प्रसाद यादव का चार बीघा, रामदेव, मनोज कुमार, राम सेवक, रामदेव, राम नरायन, राम प्यारे, राम बहादुर, लल्लू प्रसाद, शत्रोहन प्रसाद, राम बालक, राम अकबाल, नंदन, भुल्लन, दिनेश कुमार की करीब 60 बीघा फसल जल गई। एसडीएम सदर निशा अनंत ने बताया कि नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाया जाएगा। उधर, राही ब्लॉक क्षेत्र के कलसहा गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे गांव निवासी एवं पूर्व प्रधान रामबहादुर, प्रकाश, अशोक कुमार, धर्मावती का चार बीघा गेहूं जल गया।

विज्ञापन

 

 

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना के बावजूद दमकल नहीं पहुंची। इससे लोगों ने नाराजगी रही। लेखपाल उमेश दीक्षित ने क्षति का आंकलन किया है। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक कपूरपुर मजरे जमुरावां गांव निवासी विद्युत शॉर्टसर्किट से आग लग गई। इससे एक बीघा फल जल गई। गांव निवासी अरुण कुमार शुक्ला के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। बिजली की शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग आग बुझाया। सभी ने उपजिलाधिकारी सूर्यकांत त्रिपाठी से पीड़ित किसान को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


गदागंज प्रतिनिधि के अनुसार दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के नारायणभीट मजरे धूता गांव निवासी विचित्र नारायण सिंह, हरगोविंद सिंह एक बीघा गेहूं की फसल विद्युत शॉर्टसर्किट से लगी आग से जल गई। इसी तरह डीह ब्लॉक क्षेत्र के सादीपुर कोटवा गांव निवासी नंगू सिंह के खेत में बिजली के तारों में हुई शॉर्टसर्किट से लगी आग में एक बीघा गेहूं की फसल जल गई।
डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक मलियापुर मजरे सरांय क्षत्रधारी गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से गांव निवासी नंदलाल के ढाई सौ गेहूं के बोझ जल गए। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल बीरेंद्र यादव ने क्षति का आंकलन किया।

 

 

इसी तरह जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी बद्रीविशाल द्विवेदी की ढाई बीघा गेहूं की फसल बिजली की शॉर्टसर्किट से जल गई। इसी तरह धोबहा गांव निवासी सुनीता देवी, गंगादेई का एक बीघा गेहूं जल गया। तिलोई ब्लॉक क्षेत्र में आग लगने से सात घरों का सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। नयापुरवा मजरे औहुरी गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक राम विपत, राजीव भुजवा के दो-दो घर व शोभनाथ, संकठा प्रसाद, बसंत के घर का सामान जल गया। अग्निकांड में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed