{"_id":"6834c0ef361127fd2b0899ce","slug":"mansi-murder-case-arrest-the-murderers-of-my-daughter-raebareli-news-c-101-1-slko1031-133891-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसी हत्याकांड : बेटी के हत्यारों को करें गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसी हत्याकांड : बेटी के हत्यारों को करें गिरफ्तार
Tue, 27 May 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 27 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के चर्चित मानसी हत्याकांड में नामजद चार आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पीड़ित पिता ने सोमवार को डीजीपी को पत्र देकर तत्काल आरोपियों की धरपकड़ की मांग की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस की ढिलाई के चलते आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं।
सिविल लाइन इलाके में बुधवार रात मानसी (24) की हत्या कर दी गई थी। बाराबंकी जिले के पूरे मितई नगर पंचायत हैदरगढ़ निवासी मृतक के पिता रामकुमार सोनी ने दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। पिता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को पति शिवम, सगे ससुर संजय, सास सुनीता, देवर आकाश, वरुण और चचिया ससुर चंद्रिका प्रसाद उर्फ भुंदल के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया था। इसमें दोनों ससुर संजय और चंद्रिका प्रसाद शहर के नामी गिरामी सराफा व्यवसायी हैं।
पति शिवम, सगे ससुर संजय को पुलिस ने शुक्रवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया था। चचिया समेत समेत अन्य चार आरोपी फरार हैं।
पिता ने डीजीपी को पत्र देकर आरोपियों को जेल भेजने और इंसाफ दिलाने की मांग की है। पिता का आरोप है कि जल्द कार्रवाई न हुई तो कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ जाएंगे। सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।