फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   manrega

मनरेगा में 13 साल से अधूरे पड़े 5520 काम, 18 एपीओ को चेतावनी

Thu, 18 Mar 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
manrega
रायबरेली। ब्लॉकों के अधिकारी और कर्मचारी मनरेगा के 5520 कार्यों को पूरा करवाना ही भूल गए। पिछले 13 साल में मनरेगा से कार्यों को शुरू तो करवा दिया, लेकिन अब तक इन कार्यों को पूरा नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

मात्र तीन साल में ही 200 से अधिक कार्यों पर फूटी कौड़ी खर्च नहीं की गई है। मामले की समीक्षा करने के बाद उपायुक्त (मनरेगा) पवन कुमार सिंह ने सभी 18 ब्लॉकों के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों (एपीओ) को चेतावनी देकर सात दिन में बंद पड़े कार्यों में प्रगति लाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मनरेगा में अधिक से अधिक श्रमिको को गांव स्तर पर ही सौ-सौ दिन रोजगार देने की व्यवस्था की गई है। साथ ही कार्यों को शुरू कराने के साथ ही तय समय में पूर्ण करवाने के आदेश भी है। गांवों में मनरेगा के तमाम कार्य आरंभ करवाने के बाद छोड़ दिए गए हैं। इससे शासन की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त मनरेगा ने समीक्षा की तो पाया कि अब तक 5520 कार्यों को शुरू कराने के बाद भी अब तक पूर्ण नहीं कराया गया है। 200 से अधिक कार्यों में पिछले तीन साल में एक रुपये भी खर्च नहीं किए गए हैं।
मनमानी पकड़ में आने के बाद सभी एपीओ को चेतावनी देकर सात दिन में बंद कार्यों में प्रगति लाने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

मनरेगा में बंद पड़े कार्य
ब्लॉक अब तक अधूरे काम
अमावां 245
ऊंचाहार 525
शिवगढ़ 292
सतांव 512
सरेनी 433
सलोन 464
रोहनियां 112
राही 396
महराजगंज 43
लालगंज 358
खीरों 407
जगतपुर 407
हरचंदपुर 62
डीह 272
गौरा 414
डलमऊ 446
छतोह 131
कुल 5520
मनरेगा में अब तक शुरू कराए गए कार्यों में 5520 कार्य अब तक पूर्ण नहीं कराए गए हैं। तीन से 200 से अधिक कार्यों में एक भी रुपये खर्च नहीं किए गए हैं। मामले में सभी एपीओ को सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।
पवन कुमार सिंह, उपायुक्त (मनरेगा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed