{"_id":"0ec3b46de6af1f5fd83f584c4f6ac3b2","slug":"magi-put-faith-dip-in-the-ganga-on-the-full-moon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघी पूर्णिमा पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघी पूर्णिमा पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ मास की पूर्णिमा पर सोमवार को गंगा तटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। डलमऊ, ऊंचाहार, सरेनी, दीनशाहगौरा इलाके में करीब डेढ़ लाख भक्तों ने मोक्षदायिनी में आस्था की डुबकी लगाई।
मंदिरों में पूजा-अर्चना और दान-दक्षिणा देकर परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। लेकिन अव्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी से जूझना पड़ा।
डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के सड़क घाट, किला घाट, रानी शिवाला घाट, पक्काघाट, संकट मोचन घाट व पथवारी घाट आदि घाटों पर सोमवार सुबह स्नान शुरू हुआ तो तटों पर पैर रखने की जगह नहीं बची।
विज्ञापन
स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजन-अर्चन किया। फिर पुरोहितों को सामर्थ्य के अनुसार दानदक्षिणा देकर परिवार की सुरक्षा की कामना की। करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।
सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक इलाके के गेगासो, रालपुर, शिवपुरी समेत अन्य घाटों पर रायबरेली के अलावा खीरों, सेमरी, लालगंज समेत दूर-दराज इलाकों से आए करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।
इसके बाद संकठा मइया के मंदिर में दर्शन और पूजा-पाठ किया। गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक कोइलहा और हमीरमऊ समेत अन्य छोटे-बड़े घाटों में करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
वहीं ऊंचाहार ब्लॉक क्षेत्र के कोड़रा बहादुरगंज, गोकना, तीर का पुरवा, बादशाहपुर, गोलाघाट व खरौली समेत अन्य प्रमुख गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा।
यहां 20 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। सलोन, जायस, फुरसतगंज समेत अन्य इलाकों के श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इसके बाद गंगा मइया की पूजा की मंदिरों में माथा टेका।