फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Machines will be hi-tech, details of pollution will be available daily

हाईटेक होंगी मशीनें, रोज मिलेगा प्रदूषण का ब्योरा

Fri, 03 Dec 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Machines will be hi-tech, details of pollution will be available daily
रायबरेली। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में वायु प्रदूषण की माप के लिए लगी मशीनें अब हाईटेक होंगी। अभी मशीनें तो लगी हैं, लेकिन उन पर मैनुअल ही काम हो रहा है। वायु प्रदूषण का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) निकालने के लिए तीन से चार लग जाते हैं, लेकिन कंप्यूटराइज मशीनें लगने से हर दिन वायु प्रदूषण का डाटा अपटेड होगा। इसके साथ प्रदूषण बढ़ने पर तत्काल प्रभाव से अधिकारियों को एक्शन लेने में आसानी होगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि अप्रैल तक मशीन लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय इंदिरा नगर में है। यहीं पर वायु प्रदूषण मापने की मशीन लगी है। इस मशीन के जरिए कितना वायु प्रदूषण की माप होती है।
विज्ञापन

इस मशीन से अभी तक मैनुअल काम होता है। वायु प्रदूषण की सही मात्रा तीन से चार दिन बाद मिल पाती है। इससे बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटराइज मशीन लगने से हर दिन कितना प्रदूषण बढ़ा और कितना घटा इसकी रिपोर्ट हर दिन आसानी से मिल जाएगी। इसके साथ ही अधिकारियों को भी वायु प्रदूषण पर नियंत्रण करने में आसानी होगी।

कंप्यूटराइज मशीन लगाने की चल रही तैयारी
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में कंप्यूटराइज मशीन लगाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। यह पूरा सिस्टम लगाने में करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मशीन के लगने से प्रतिदिन वायु प्रदूषण का डाटा आसानी से मिल सकेगा।
-प्रदीप विश्वकर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed