फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   MA student jumped in Sharda Canal, seven km. Got away his body

एमए की छात्रा शारदा नहर में कूदी, सात किमी दूर मिला शव

Mon, 05 Oct 2020 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
MA student jumped in Sharda Canal, seven km. Got away his body
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में रविवार को एमए प्रथम वर्ष की छात्रा ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। खोजबीन के बाद घटनास्थल से सात किमी. दूर उसका शव बरामद किया गया। उसने नहर में कूदकर खुदकुशी क्यों की, इसका कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटना की सच्चाई जानने के लिए परिवारीजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मिल एरिया थाना क्षेत्र के गोड़वा गदियानी निकट 25वीं वाहिनी पीएसी की रहने वाली सपना (22) रविवार सुबह साइकिल से घर से निकली थी। भटपुरवा गांव के पास सपना ने साइकिल बाहर खड़ी कर दी और शारदा नहर में छलांग लगा दी। उसे नहर में छलांग लगाते हुए देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थानेदार अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

गोताखोर को बुलाया और युवती की खोजबीन कराई। थानेदार ने बताया कि खोजबीन के दौरान युवती का शव सात किमी. दूर भदोखर के पास से बरामद किया गया। मृतका एमए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसके भाई राजेंद्र जायसवाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। परिवारीजन छात्रा का मानसिक रूप से बीमार होना बता रहे हैं। फिलहाल घटना के हर पहलू पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed