फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   lpg rate increase

बिगड़ा रसोई का बजट, घर संभालने में परेशानी

Fri, 08 Jul 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
lpg rate increase
रायबरेली। रसोई गैस सिलिंडर 50 रुपये महंगा हो गया। इससे गृहणियां परेशान हैं। अब रसोई गैस का एक सिलिंडर 1101 रुपये का मिलेगा, जो पहले 1051 रुपये में मिल रहा था। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों की वजह से गरीब से लेकर मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट गड़बड़ाने लगा है।
विज्ञापन

कोरोना की मार झेलकर उबरे लोगों को महंगाई की मार से भी जूझना पड़ रहा है। अमर उजाला ने कुछ महिलाओं से बातचीत की तो उन्होंने सिलिंडर के बढ़े दामों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उनका कहना है कि सरकार को महंगाई कम करने के लिए कुुछ प्रयास करना चाहिए। ऐसा होने से घर चलाना मुश्किल हो रहा है। पिछले कुछ सालों में सिलिंडर के दाम दोगुने हो गये हैं। घर चलाना मुश्किल हो रहा है। सरकार को अपने वादों पर अमल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर चलाना मुश्किल
रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी से रसोई घर का बजट बिगड़ गया है। जितना खर्च पहले एक माह में होता था, उतने में अब 15 दिन का खर्च चलाना भी मुश्किल भरा हो गया है। दाम में बढ़ोतरी के बाद गैस सिलिंडर एक हजार रुपये के पार हो गया है।
किरन वर्मा, गृहणी
किचन का बढ़ा खर्च
रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी किए जाने का सीधा असर किचन के खर्च पर पड़ रहा है। डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट खर्च पहले से ही बढ़ गया है। खाद्य पदार्थों के दाम पहले ही बढ़े हुए हैं। दाल, तेल, चीनी, आटा सब कुछ महंगा है।

बबली श्रीवास्तव, गृहणी
रसोई का बजट मैनेज करना मुश्किल
सरकार को जैसे विधानसभा चुनाव बीतने का इंतजार था। चुनाव बाद रसोई गैस महंगी होने की वजह से अब रसोई का बजट गड़बड़ाने लगा है। खाद्य तेलों के बाद अब रसोई गैस की कीमत बढ़ने पर रसोई के बजट का मैनेज करना मुश्किल हो रहा है।
सुनीता देवी, गृहणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed