फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   loud speaker

दूसरे दिन भी मंदिरों और मस्जिदों से हटवाए गए 50 लाउडस्पीकर

Thu, 28 Apr 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
loud speaker
रायबरेली। जिले में बुधवार को दूसरे दिन भी अभियान चलाकर मंदिरों और मस्जिदों से 50 लाउडस्पीकर हटवाए गए। एसडीएम सदर आरके शुक्ला, मिल एरिया थानेदार सुनील दुबे की अगुवाई में मिल एरिया क्षेत्र में अभियान चलाकर 10 स्थानों से मंदिरों और मस्जिदों से 30 लाउडस्पीकर हटवाए गए।
विज्ञापन

बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाल जगदीश यादव की अगुवाई में बांध टोला, किराना मंडी, महराजगंज रोड, कुरैशी मोहल्ला स्थित धार्मिक स्थलों से 10 से ज्यादा लाउडस्पीकर हटवाए गए। कोतवाल ने कहा कि तेज आवाज के कारण ध्वनि प्रदूषण होता है। बिना अनुमति कोई भी लाउड स्पीकर का प्रयोग नहीं करेगा।
विज्ञापन

महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम सालिगराम, कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में कस्बे के अलावा हरदोई, बावन बुुजुर्ग बल्ला, थुलेंडी समेत अन्य स्थानों पर स्थित धार्मिक स्थलों से 10 लाउडस्पीकर हटवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि अगर किसी भी मंदिर या मस्जिद को लाउडस्पीकर लगाना ही है तो वह इस हिसाब से लगाए कि उनकी आवाज परिसर से बाहर न जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed