फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Lord Rama is a symbol of our faith: Champat Rai

भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक : चंपत राय

Tue, 02 Mar 2021 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Lord Rama is a symbol of our faith: Champat Rai
रायबरेली। श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि अपने मान बिंदुओं की रक्षा के लिए सतत प्रयास करने का सबक अयोध्या से लें। देश के सम्मान की रक्षा राज्यसत्ता द्वारा की जाती है, उसी तरह समाज का दायित्व है कि जागरूक व सक्रिय रहे। 1947 में राजनीतिक गुलामी समाप्त हुई।
विज्ञापन

विभिन्न सरकारों ने अपनी-अपनी परिस्थिति के अनुसार विदेशी दास्तां की याद दिलाने वाले प्रतीक और नाम बदले। अब हिंदुस्तान को फिर से अपना गौरव स्थापित करना होगा। यह समाज की जागरूकता से संभव होगा। उन्होंने ये बातें सोमवार को एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के फिरोज गांधी कॉलोनी स्थित आवास पंचवटी में निधि समर्पण समारोह के दौरान कही।
विज्ञापन

मीडिया के एक सवाल पर चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में भगवान के दर्शन चल रहा है, यह कभी बंद नहीं हुआ। दर्शन तो 1950 में भी बंद नहीं हुआ। यहां तक कि 1990 के गोलीकांड के बाद भी अयोध्या में भगवान राम का दर्शन-पूजन बंद नहीं हुआ। भगवान राम के दर्शन के लिए लोग उतावले रहते हैं और वे अयोध्या पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन साल में अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि अभियान चलाया जा रहा है। जिससे जो बन रहा है, वह समर्पण निधि देने के लिए आगे आ रहा है। चित्रकूट से आए रामभद्राचार्य ने कहा कि दशकों से लोग अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनने का इंतजार कर रहे थे।
यह इंतजार अब जाकर पूरा हुआ है। भगवान राम हम सबके लिए आस्था का प्रतीक हैं। उन्हें इस बात की खुशी है कि हम राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि दिलाने का काम कर रहे हैं।
निधि समर्पण समारोह के दौरान एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, हरचंदपुर विधायक राकेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह और उनके परिवार ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय को एक करोड़ 21 लाख रुपये सौंपे। इस दौरान एमएलसी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राम मंदिर मुद्दे की उपेक्षा की है। अब खुशी की बात है कि अयोध्या में राम मंदिर बनने की शुरुआत हो गई है।

जनता अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी राशि का दान करके राम मंदिर निर्माण में भाग ले सकती है। एमएलसी ने भगवान राम के आदर्शों को बढ़ावा देने के लिए जनता को राम मंदिर के लघु मॉडल भी वितरित किये। कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से लोग खुश हैं। वह अरसे से अयोध्या में राम मंदिर बनना देखना चाहते हैं। लोगों की यह मुराद अब पूरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed