फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   looted

ग्राहक बनकर सराफा की दुकान से उड़ाये दो लाख के जेवरात

Sun, 27 Mar 2022 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
looted
दुकान से लूट के बाद लगा मजमा। - फोटो : RAIBARAILY
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को ग्राहक बनकर बदमाशों ने एक सराफा दुकान से दो लाख कीमत के जेवरात पार कर दिए। जानकारी होने पर व्यवसायी के परिवारीजनों ने पीछा किया तो बदमाशों ने हेलमेट फेंककर मारा और फिर भाग गए। इस घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की।
विज्ञापन

सलोन कस्बे के ऊंचाहार रोड पर राजेंद्र प्रसाद की ऋषभ ज्वैलर्स नाम से दुकान है। रविवार दोपहर राजेंद्र प्रसाद दुकान पर बैठे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार दो लोग आए।
विज्ञापन

एक युवक दुकान के अंदर दाखिल हुआ। दूसरा युवक बाहर ही खड़ा रहा। दुकान पर आए युवक ने पहले चांदी का ताबीज मांगा और उसका पैसा दे दिया। इसके बाद दुकानदार से सोने का लॉकेट व अन्य जेवर दिखाने को कहा। दुकानदार बैग से जेवर निकालकर दिखाने लगा, तभी दुकान के अंदर मौजूद बदमाश जेवर का बैग लेकर बाइक से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश सूची चौकी की तरफ भाग रहे थे। शोर सुनकर सराफा व्यवसायी के परिवारीजनों के अलावा अन्य लोग बदमाशों का पीछा करने लगे। खुद को घिरते देख बदमाशों ने पीछा कर रहे लोगों को हेलमेट फेंककर मारा और ओझिल हो गए।
पीड़ित का कहना है कि बदमाश दो लाख कीमत के जेवरात लेकर भागे हैं। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। कोतवाल संजय त्यागी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द बदमाशों को पकड़ा जाएगा।

पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप
व्यापारियों की मानें तो बदमाशों का पीछा कर रहे लोगों ने सूची चौकी के पास खड़ी डॉयल-112 से मदद मांगी, लेकिन गाड़ी पर बैठे लोगों ने कहा कि सूची चौकी पर इसकी जानकारी दो। परिवारीजनों का कहना है कि डॉयल 112 से मदद मिलती तो बदमाश जरूर पकड़े जाते। दिनदहाड़े हुई इस घटना व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed