फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   LNG supply to remain intact, preparations underway to deal with crisis

Raebareli News: आरेडिका में एलएनजी की आपूर्ति बरकरार, संकट से निपटने की तैयारी

Tue, 10 Mar 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 10 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
LNG supply to remain intact, preparations underway to deal with crisis
रायबरेली। आधुनिक रेल कोच कारखाना में तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति पेट्रोलियम मंत्रालय करता है। इससे यहां ब्लास्ट फरनेस (मेटल पिघलाने वाली भट्ठी) चलती है। इस माध्यम से कोच और पहिए बनाने का काम होता है। ईरान-इस्राइल युद्ध से एलएनजी की आपूर्ति रुकने की आशंका है। ऐसे में रेल कोच और पहियों का निर्माण कार्य प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

आधुनिक रेल कोच कारखाना (आरेडिका) में उन्नत तकनीक के फोर्ज्ड व्हील बनते हैं। पहले आरेडिका इनके निर्माण में यूक्रेन और रूस की मदद लेता था, लेकिन पिछले दो साल आरेडिका में ही इनका निर्माण हो रहा है। फोर्ज्ड व्हील को बनाने में जो मेटल उपयोग में लाया जाता है, उसे ब्लास्ट फरनेस में गलाया जाता है। उसके बाद उनको व्हील का आकार दिया जाता है। एलएनजी बहुत ज्वलनशील होती है और फरनेस को जलाने में इसका उपयोग होता है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार एलएनजी की आपूर्ति रुकने पर किस तरह की स्थितियां बन सकती हैं, इस पर वार्ता हो रही है। साथ ही हाईकमान को भी इस पर जानकारी दी जा चुकी है। मामले में जन सूचना अधिकारी अनिल श्रीवास्तव का कहना है कि अभी आरेडिका में एलएनजी की आपूर्ति पूरी तरह से बहाल है। कहीं कोई समस्या नहीं है। आरेडिका का काम पहले जैसा ही चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------आरेडिका में एक माह में बनते हैं औसत 5000 फोर्ज्ड व्हील
आरेडिका में एक माह में करीब 5000 फोर्ज्ड व्हील बनते हैं। इस तरह हर दिन औसत 400 ब्हील बनाए जाते हैं। हालांकि आरेडिका ने एक अगस्त 2025 में एक दिन में 408 फोर्ज्ड व्हील बनाने के रिकॉर्ड बनाया है। आधुनिक रेल कोच कारखाना ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 429 कोच सफलतापूर्वक बनाकर नया कीर्तिमान रचा है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में समान अवधि में तैयार 385 कोचों से 44 अधिक है। कोच उत्पादन में दीन दयालु श्रेणी के 111, स्लीपर के 83, एसी-थ्री टियर के 36 और एसी टू टियर के 10 कोच शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article