फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   LJP will contest elections in Rae Bareli-Amethi

Raebareli News: रायबरेली-अमेठी में चुनाव लड़ेगी लोजपा

Tue, 16 Sep 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 16 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
LJP will contest elections in Rae Bareli-Amethi
रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक के नवाबगंज स्थित मैदान में लोक जनशक्ति पार्टी (आर) का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान ने कहा कि पार्टी किसी जाति की पार्टी नहीं है। पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी मिलकर प्रदेश में पार्टी को सबसे मजबूत करने का काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जल्द ही रायबरेली आएंगे। 2027 में रायबरेली और अमेठी में पूरी दम के साथ चुनाव लड़ा जाएगा।
विज्ञापन


प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए बूथ को मजबूत करने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम की सफलता पर आयोजक जितेंद्र सिंह व जिलाध्यक्ष नगीना सिंह की पीठ थपथपाई। इससे पहले चुरुवा से लेकर जगतपुर तक प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला सचिव अभिषेक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष कमल कौशल, अश्विनी सिंह, राजू श्रीवास्तव,लवी गुप्ता, विपुल सिंह, राजू सिंह, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed