फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Livestock to get a protective shield against Lumpy disease

Raebareli News: लंपी से पशुओं को मिलेगा सुरक्षा कवच

Mon, 07 Sep 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 07 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Livestock to get a protective shield against Lumpy disease
रायबरेली। लंपी की दस्तक से पहले पशुओं को पशुपालन विभाग सुरक्षा कवच मुहैया कराएगा। इसके लिए जल्द टीकाकरण अभियान शुरू होगा। शासन से 24 हजार वैक्सीन आई हैं। अफसरों का दावा है कि जिले में लंपी स्किन रोग का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


बारिश के दिनों में पशुओं में लंपी स्किन रोग का खतरा बढ़ा है। लंपी स्किन रोग मवेशियों में तेजी से फैलने वाली बीमारी है। इसकी चपेट में आने पर पशुओं के शरीर पर गांठें और फोड़े जैसे घाव हो जाते हैं। बीमारी का असर पशुओं के स्वास्थ्य के साथ पशुपालकों की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। विभाग ने बीमारी फैलने से पहले ही एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। शासन से आई वैक्सीन को जिले के 38 पशु चिकित्सालयों में उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में खुरपका, मुंहपका से पशुओं को बचाने के लिए विभाग की तरफ से टीकाकरण चल रहा है। पांच लाख 65 हजार के सापेक्ष अब तक करीब तीन लाख पशुओं को खुरपका, मुंहपका से बचाव के लिए टीके लगाए जा चुके हैं। इस अभियान के बाद पशुओं को लंपी स्किन रोग से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे। डीह व नसीराबाद प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धनंजय सिंह ने बताया कि वैक्सीन उपलब्ध हो गई है। जल्द पशुओं में टीके लगाए जाएंगे। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशवंत सिंह ने बताया कि वैक्सीन चिकित्सालय में आ गई है। शीघ्र ही वैक्सीन की पहली डोज लगवाने का काम शुरू करा दिया जाएगा।


समय पर टीकाकरण जरूरी
रिटायर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. गजेंद्र प्रताप सिंह बताते हैं कि लंपी रोग से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण जरूरी है। पशुपालकों को भी पशुओं की निगरानी करनी चाहिए। यदि किसी गाय के शरीर पर फोड़े दिखाई दें, वह खाना-पीना बंद कर दे या उसकी तबीयत खराब हो, तो उसे अन्य पशुओं से अलग रखना चाहिए। टीकाकरण के साथ पशुओं की सफाई और उनके रहने के स्थान की स्वच्छता पर भी ध्यान देना जरूरी है।



इनसेट पशुओं को लंपी स्किन रोग से बचाव के लिए शासन से वैक्सीन आ गई है। वैक्सीन को सभी पशु चिकित्सालयों में पहुंचा दी गई है। खुरपका, मुंहपका टीकाकरण अभियान के बाद लंपी स्किन रोग से बचाव के लिए भी टीकाकरण शुरू कराया जाएगा। हालांकि जिले में लंपी स्किन रोग का कोई खतरा नहीं हैं।

डॉ. कुलदीप द्विवेदी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed