{"_id":"5ddc25888ebc3e5491427226","slug":"liquor-worth-10-laks-recovered-a-youth-in-custody-raibaraily-news-lko494239912","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख कीमत की शराब बरामद, एक युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लाख कीमत की शराब बरामद, एक युवक हिरासत में
विज्ञापन
रायबरेली। हरचंदपुर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने 10 लाख कीमत की शराब पकड़ी है। पुलिस पिकअप चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सीओ महराजगंज विनीत सिंह ने बताया कि रायबरेली से होकर लखनऊ जा रही एक पिकअप पर शराब ले जाई जा रही थी। सूचना पर छतैया गांव के पास हरचंदपुर थानेदार अनिल कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक बछरावां कीर्ति प्रकाश पांडेय ने पिकअप को रोककर चेकिंग की।
चेकिंग के दौरान 110 पेटी शराब मिली है। इन पेटियों में करीब 4950 पउवा शराब है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए चालक से शराब कहां से कहां ले जाई जा रही थी, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। सीओ का कहना है कि पुलिस से बचने के लिए शराब को छिपाने के लिए पशु आहार की बोरियों का प्रयोग किया गया था।