फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Liquor party gave a never-forgettable wound

शराब पार्टी ने दिया कभी न भूलने वाला दिया जख्म

Fri, 28 Jan 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Liquor party gave a never-forgettable wound
रायबरेली में बुधवार को महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में शराब पीने मृतक मिश्रीलाल क - फोटो : RAIBARAILY
महराजगंज (रायबरेली)। शराब पार्टी से न सिर्फ परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है, बल्कि उन्हें कभी न भूलने वाला जख्म मिल गया है। बेटी के निकासन कार्यक्रम की खुशियां गम में इस तरह तब्दील हो जाएंगी, यह शायद किसी ने सोचा नहीं था। एक के बाद एक मौतों से गांवों में जहां सन्नाटा पसरा है, वहीं परिवारीजनों में चीख पुकार मची है। नाते-रिश्तेदारों के घर पहुंचते ही रोने की आवाजों से हर आंखें गमगीन हो जाती हैं। नए साल के पहले माह में ही जिस तरह से यह घटना हुुई, उसने लोगों को झकझोर करके रख दिया है। लोगों में गम के साथ ही गुस्सा भी है।
विज्ञापन

पहाड़पुर गांव की रहने वाली 55 वर्षीय सुखरानी की पोती खुशी के निकासन कार्यक्रम को लेकर मंगलवार की सुबह से ही तैयारियां चल रही थीं। नाते-रिश्तेदारों का घर आना जाना लगा था। शाम होते-होते ही खुशियां अपने शबाब पर थीं। इसी दौरान पास के ठेके से लाकर लोगों ने शराब पी। सुखरानी भी इससे अछूती नहीं रही और उसने भी शराब पी। देर रात होते ही एक-एक करके लोगों की हालत बिगड़ने लगी। कुछ देर में ही मौतों का सिलसिला शुरू हो गया। पहाड़पुर के अलावा डेढ़उवा, छत्ता का पुरवा आदि गांवों के लोगों की शराब पीने से मौत हो गई। पोती के जन्म की खुशी से चहक रही सुखरानी ने भी दम तोड़ दिया। कइयों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल और वहां से लखनऊ उन्हें भेज दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

एक साथ कई लोगों की मौत से शराब पार्टी और पोती के जन्म के निकासन कार्यक्रम की खुशी गम में तब्दील हो गई। अचानक हुई घटना से कार्यक्रम रुक गया। लोगों में हड़कंप मच गया। हर किसी को पार्टी में शामिल होने वाले अपने लोगों की चिंता होने लगी। घटना के बाद से गांवों में चीख पुकार मची है। लोगों के आंसू नहीं थम रहे हैं और उनके मन में सवाल चल रहा है कि यह सब कैसे हो गया। मृतकों के परिवारीजनों के अलावा हर कोई इस घटना से गमगीन है। शराब पार्टी के अलावा जिन दो लोगों की मौतें हुई हैं, वह भट्ठा श्रमिक थे। वह बाहर से यहां भट्ठे में मजदूरी करके पैसा कमाने की खातिर आए थे। बताते हैं कि भट्ठा श्रमिक पार्टी में शामिल नहीं हुए थे। इन लोगों ने स्वयं ठेके पर जाकर शराब खरीदी थी और पी ली थी। फिलहाल इन मौतों के बाद से गांवों का माहौल गमगीन है। अपनों को खो चुके लोगों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed