फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Limit of arbitrariness, water left in Dalmau Minor without cleaning, burnt

मनमानी की हद, बिना सफाई के छोड़ा डलमऊ माइनर में पानी, उफना कटी

Mon, 21 Dec 2020 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Limit of arbitrariness, water left in Dalmau Minor without cleaning, burnt
रायबरेली। डलमऊ तहसील क्षेत्र की नहरों की सिल्ट सफाई में भले ही लाखों रुपये खर्च कर दिए गए हैं। लेकिन नहरों की हालत जस की तस है। डलमऊ माइनर की आधी-अधूरी सफाई कराकर पानी छोड़ दया गया। इससे माइनर कट गई। इससे 50 बीघा फसल डूब गई।
विज्ञापन

पानी आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। सुबह जब लोग सोकर उठे तो घरों के सामने पानी भरा देखा। इससे हड़कंप मच गया। सूचना देने के बावजूद कोई मौके पर नहीं पहुंचा। सोभवापुर माइनर से निकली डलमऊ माइनर में कहीं सफाई कराई गई, तो कहीं झाड़ियों से पटी है।
विज्ञापन

टेल तक पानी पहुंचने से पहले ही पूरे धौताली गांव के पास पटरी कट गई। इससे पास के खेतों में बोई चना, मटर और गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। खेतों से पानी भरने के बाद आबादी क्षेत्र के मियांटोला मोहल्ले में पानी पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले के चंद्रपाल, सूर्यपाल, श्यामलाल, प्रभू, तेज बहादुर व उदयराज के घर के सामने मवेशियों के बांधने वाले स्थानों पर पानी भर गया। किसी तरह मवेशियों को खोलकर बाहर किया।
किसानों ने बताया कि कटान की जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। न ही नहर का पानी रोका गया। नाले से होकर पानी गंगा कटरी क्षेत्र में जा रहा है।
सिंचाई विभाग खंड दक्षिणी के सहायक अभियंता अपने तैनाती स्थल से अक्सर गायब रहते हैं। कहां सफाई कराई, कहां नहीं कराई इससे उनका कोई तलब नहीं है। मुराई बाग कस्बे के गया प्रसाद रामदेव, लल्लू, रफीक अहमद, मनोज कुमार, रमेश कुमार व पंकज मिश्रा ने बताया कि कई सालों से नहर की सफाई नहीं हुई है।
नहर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हैं। सहायक अभियंता के कभी दर्शन ही नहीं हुए। कटान की सूचना देने के लिए फोन किया तो फोन उठाना भी जरूरी नहीं समझा। यही वजह है कि अभी तक नहर का पानी नहीं रोका गया है।

नहरों की सफाई में मनमानी की शिकायतें मिली हैं। नहर कटने की जानकारी भी हुई है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों से बात करके पानी को रोकवाया जाएगा। मनमानी के लिए जिला प्रशासन को लिखा पढ़ी की जाएगी। -प्रतीत त्रिपाठी, तहसीलदार डलमऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed