फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Life imprisonment for two murderer

दो हत्यारों को आजीवन कारावास की सजा

Tue, 01 Nov 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for two murderer
रायबरेली। सेशन कोर्ट ने डीह थाना क्षेत्र में करीब सात साल पहले हुई हत्या के एक मामले में दोष सिद्ध होने पर दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 10-10 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। यह फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल शाहिद ने सोमवार को सुनाया।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले प्रभारी डीजीसी (क्रिमिनल) अजय मौर्य के मुताबिक मामले की रिपोर्ट डीह थाना क्षेत्र के वीरे मजरे आशारसीदपुर निवासी कैलाश पासी ने दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 10 मई 2015 की रात वादी का पिता द्वारिका खेत में बने स्थान पर सोने गया था।
विज्ञापन

सुबह सात बजे वादी की मां देवकली जब खेत पहुंची, तब देखा कि धारदार हथियार से सिर पर चोट पहुंचाकर पिता की हत्या कर दी गई थी। जमीनी विवाद को लेकर कुछ महीने पहले पट्टीदार रामलाल व उसके लड़के अर्जुन से विवाद हुआ था। घटना के करीब 15 दिन पहले उनके रिश्तेदार परमेश ने भी धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने विवेचना के बाद डीह थाना क्षेत्र के वीरे मजरे आशारसीदपुर निवासी रामलाल पासी, अर्जुन पासी व लोधन का पुरवा निवासी परमेश के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। दौरान विचारण रामलाल पासी की मृत्यु हो गई।

कोर्ट ने दोनों पक्ष की बहस सुनने के बाद पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर अर्जुन पासी व परमेश को हत्या के आरोप में दोष सिद्ध होने पर उम्रकैद व अर्थदंड की सजा सुनाई। कोर्ट ने अर्थदंड जमा होने पर आधी राशि मुकदमा वादी को देने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed