फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Levy on indecency raging Minister, staff nurse removed

वसूली व अभद्रता पर भड़के मंत्री, स्टाफ नर्स को हटाया

Wed, 19 Oct 2016 11:48 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 19 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Levy on indecency raging Minister, staff nurse removed
जिला महिला अस्पताल रायबरेली में बुधवार को वार्ड में बेड पर पड़ी गंदी व फटी चादर देखते परिवार कल्याण मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के परिवार कल्याण मंत्री रविदास मेहरोत्रा को जिले स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल मिली। ऊंचाहार सीएचसी में प्रसूता से अवैध वसूली और अभद्रता की शिकायत पर उन्होंने स्टाफ नर्स को हटा दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की इमरजेंसी में फर्जी फार्मासिस्ट काम करने के मामले में सीएमएस को फटकार लगाई और जांच कराकर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने बुधवार को जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत देखी।
विज्ञापन


ऊंचाहार सीएचसी में प्रसूताओं ने स्टाफ नर्स मोनिका पर अवैध वसूली और अभद्रता करने का आरोप लगाया। मंत्री ने स्टाफ नर्स को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद वे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां रोगियों से बातचीत की। बेडों पर गंदी चादरें देख मंत्री नाराज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान बीते दिनों एक फर्जी फार्मासिस्ट पकड़े जाने के बावजूद अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न करने की बात मंत्री को बताई गई। इससे खफा मंत्री ने सीएमएस को फटकार लगाई और मामले की गंभीरता से जांच कराकर फर्जी फार्मासिस्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

सीएचसी के डॉक्टरों के परिसर में न रुकने की जानकारी मिलने पर उन्होंने कहा कि सभी डॉक्टरों को तैनाती स्थल वाले स्वास्थ्य केंद्रों पर रुकने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे डॉक्टरों पर शिकंजा कसने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर बायोमैट्रिक मशीन लगवाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।


परिवार कल्याण मंत्री जिला महिला अस्पताल के 29 बेड वाले पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड पहुंचे तो वहां गर्मी से दो चार होना पड़ा। ऑपरेशन से प्रसव के बाद प्रसूताओं को इसी वार्ड में रखा जाता है। गर्मी के कारण इन प्रसूताओं को काफी परेशानी होती है।

इसे देखते हुए मंत्री ने इस वार्ड में एसी लगवाने के निर्देश सीएमएस रीता भाटिया को दिया। कहा कि इस आदेश पर अमल के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed