{"_id":"684c77488c0ed3d4120bdbdf","slug":"lets-donate-blood-and-save-others-lives-raebareli-news-c-101-1-slko1031-135028-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आइए करें रक्तदान, बचाएं दूसरों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आइए करें रक्तदान, बचाएं दूसरों की जान
Sat, 14 Jun 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर लगेगा। सुबह 10 बजे से सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार फीता काटकर शिविर का शुभारंभ करेंगे।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अल्ताफ हुसैन का कहना है कि शनिवार को सभी लोग बढ़-चढ़कर शिविर में हिस्सा लें और रक्तदान करें। रक्तदान करने में किसी तरह की शारीरिक परेशानी नहीं आती है। रक्तदान करना जरूरी है।
कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना एक अच्छा कदम है। रक्तदान से बड़ा पुण्य और दूसरा कोई नहीं है। शिविर में भाग लेने वाले लोग मोबाइल नंबर 8960868286 पर फोन करके पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
उधर, अमर उजाला फाउंडेशन, जेसीआई रायबरेली, आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अमावां रोड इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह 9:30 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जेसीआई रायबरेली के अध्यक्ष प्रभु अग्रवाल व सचिव रचित मुरारका ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़े पुण्य का काम है। अधिक से अधिक लोग रक्तदान शिविर में हिस्सा लें।