{"_id":"5fc6a0018ebc3ea360758fd7","slug":"lekhpal-suspended-for-late-notification-of-stall-raibaraily-news-lko552735868","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली की सूचना देर से देने पर लेखपाल सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली की सूचना देर से देने पर लेखपाल सस्पेंड
विज्ञापन
रायबरेली। सलोन तहसील क्षेत्र में पराली जलाने की देर से सूूचना देने पर एक लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया, जबकि तीन अन्य लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। एसडीएम ने कहा है कि क्षेत्र में किसानों को जागरूक किया जाए। वह खेत में पराली कतई न जलाएं। यदि ऐसा पाया गया तो संबंधित क्षेत्र के लेखपालों पर कार्रवाई की जाएगी।
सलोन तहसील क्षेत्र के छतोह ब्लॉक स्थित ग्राम सभा डीघा के लेखपाल पुरषोत्तम ने पराली जलाने की सूचना देर से दी थी। इसके बाद उपजिलाधिकारी केशवनाथ गुप्ता ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। तहसीलदार रामकुमार शुक्ला ने बताया कि अन्य क्षेत्रों में पराली जलाने की घटनाओं को गंभीरता से न लेने पर तीन लेखपाल उमेश वर्मा, आलोक सिंह व संदीप साहू को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।
उन्होंने बताया कि इन लेखपालों ने अपने-अपने क्षेत्र में किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक नहीं किया। इससे यह साबित होता है कि लेखपाल अपने क्षेत्र में कार्य नही करते हैं। अब तक लगभग 12 किसानों के खिलाफ पराली जलाने पर कार्रवाई भी की जा चुकी है।