{"_id":"57191f3d4f1c1b8a728b4a10","slug":"leave-no-stone-unturned-in-the-development-of-amethi-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी के विकास में नहीं छोड़ेंगे कोर कसर : राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी के विकास में नहीं छोड़ेंगे कोर कसर : राहुल
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
गुरुवार को अमेठी जिले के तिलोई ब्लॉक क्षेत्र के सेमरौता स्थित आवास पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिव कुमार अग्निहोत्री को श्रद्धांजलि देते राहुल गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्हौंना कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी संसदीय क्षेत्र के दूसरे दिन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिव कुमार अग्निहोत्री को श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि शिव कुमार के अधूरे कार्यों को हम पूरा करने का प्रयास करेंगे।
अमेठी के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। यहां कुछ देर रुकने के बाद राहुल फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। शाम करीब साढ़े चार बजे अमेठी सांसद राहुल गांधी सेमरौता स्थित कांग्रेसी नेता शिव कुमार अग्निहोत्री के घर पहुंचे।
बीते दिन बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था। राहुल ने उनके बेटे कमलेश अग्निहोत्री, रमेश अग्निहोत्री, पत्नी शिव कुमारी अग्निहोत्री, भतीजे सुरेश अग्निहोत्री और पोते सिद्धार्थ अग्निहोत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने परिवार से धैर्य रखने की बात कही। कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सब उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि उनके जो अधूरे कार्य रह गए हैं, उन्हें हम पूरा करेंगे। उन्होंने जो महाविद्यालय खुलवाया है, उसे विश्वविद्यालय बनवाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि अमेठी से हमारा दिली लगाव है। जनता की समस्याओं को दूर कराने का प्रयास कर रहे हैं। अमेठी में विकास का पहिया नहीं रुकेगा।