फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Lalganj and Gorakhpur teams reached the final four

Raebareli News: अंतिम चार में पहुंची लालगंज और गोरखपुर की टीमें

Sun, 14 Dec 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 14 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Lalganj and Gorakhpur teams reached the final four
लालगंज। कस्बे के इंटर कॉलेज खेल मैदान में सूबेदार एवं लाल साहब स्मारक राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन शनिवार को दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें लालगंज और गोरखपुर की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दिन के पहले मुकाबले में मुख्य अतिथि राजेश सिंह फौजी, एरिया सेल्स मैनेजर अनंत शेख और इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच की शुरुआत कराई। 11वें मिनट में गोरखपुर के खिलाड़ी अनेंद्र सिंह ने बाएं छोर से शॉट मारा। गेंद गोलकीपर के हाथ से छूटकर गोल लाइन के अंदर चली गई। दूसरे हॉफ में दोनों टीमों ने एक दूसरे के गोल पोस्ट पर कई हमले किए लेकिन कोई टीम गोल नहीं कर सकीं। अंत में गोरखपुर की टीम ने 1-0 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और टाउन क्लब लालगंज के बीच खेला गया। रियल स्टेट कंपनी के निदेशक अनुज यादव ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच शुरू कराया। खेल के 11 वें मिनट में टाउन क्लब के कृष्णा ने पहला गोल किया। तीन मिनट बाद सैफई के रोहित यादव ने बराबरी का गोल किया। 32 वें मिनट में असलम खान ने सैफई को 2-1 की बढ़त दिलाई। दूसरे हॉफ में टाउन क्लब के ऋषि ने डी क्षेत्र में आई गेंद पर गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। खेल के 69 वें मिनट में सैफई के अभिनव पटेल ने गोल कर टीम को फिर बढ़त दिलाई। तीन मिनट बाद टाउन क्लब के अर्जुन ने गोल कर मैच को बराबरी पर खड़ा कर दिया। मैच खत्म होने के चार मिनट पहले कृष्णा ने शानदार गोल दागा। इस गोल की बदौलत टाउन क्लब ने रोमांचक मुकाबले में 4-3 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed