{"_id":"6a592c0a2e6a8e75870ab3b5","slug":"lakh-stolen-from-the-village-heads-house-raebareli-news-c-101-1-slko1031-162937-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ग्राम प्रधान के घर से सवा दो लाख कीमत के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ग्राम प्रधान के घर से सवा दो लाख कीमत के जेवरात चोरी
Fri, 17 Jul 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। उमरामऊ गांव में बुधवार रात चोरों ने ग्राम प्रधान के घर से सवा दो लाख कीमत के जेवरात पार कर दिए। शिकायत पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। ग्राम प्रधान राहुल सिंह बघेल के मुताबिक वह परिवार के साथ रात में घर में सो रहे थे। रात करीब एक बजे बिजली चली गई। इसके बाद इनवर्टर भी बंद हो गया। आशंका है कि इसी दौरान चोर घर में घुस आए। सुबह करीब छह बजे जब परिवार के लोग जागे तो कमरों का सामान बिखरा मिला।
अलमारी और बक्सों को तोड़कर चोर करीब 15 ग्राम सोने की चेन और एक अंगूठी के लेकर भाग निकले। करीब सवा दो लाख कीमत के जेवरात चोरी हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर आकर घटना की जांच की। लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा होगा।