फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Lady Denial of marriage

फेसबुक के जरिये प्यार, निशक्त देख शादी से किया इन्कार

Tue, 09 May 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 May 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lady Denial of marriage
पहले फेसबुक के जरिये प्यार हुआ। फिर प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि युवती प्रेमी से मिलने उसके घर वाराणसी पहुंच गई। वहां प्रेमी को निशक्त देख लड़की ने उसे जीवनसाथी बनाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने लड़की की शादी तय कर दी तो प्रेमी को यह नागवार गुजरा। वह फर्जी दस्तावेज व शादी की फोटो बनाकर लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। बात यही खत्म नहीं हुई। प्रेमिका से मिलने के लिए रायबरेली पहुंच गया।
विज्ञापन


मामला सदर कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। प्रकरण की जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है। रायबरेली शहर की रहने वाली एक लड़की और वाराणसी के रहने वाले एक युवक के बीच आठ साल पहले फेसबुक के जरिये प्यार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्यार परवान चढ़ता रहा और लड़की युवक से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गई। पर युवक के निशक्त होने पर लड़की ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया। युवक लड़की से ही शादी करने की बात कहता रहा।

इधर, परिवारीजनों ने लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी। यह बात युवक को पता चली तो उसने शादी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

मंगलवार को निशक्त युवक परिवारीजनों के साथ रायबरेली पहुंच गए। मामला सदर कोतवाली पहुंचा। लड़की का आरोप है कि युवक व उसके परिवारीजन उसे शादी के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं।
 
सदर कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक दिनेश कुमार वर्मा, राकेश वर्मा, धरमचंद्र की पत्नी, गोपाल वर्मा निवासी बी-387 मां वैष्णो जीएच शिवाला खाल भेेलूपुर वाराणसी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को इन्हें जेल भेजा जाएगा।


पुलिस के मुताबिक जिस समय लड़की और निशक्त युवक के बीच फेसबुक के जरिये प्यार हुआ, उस समय लड़की पढ़ाई कर रही थी। मौजूदा समय में लड़की गुड़गांव स्थित एक होटल में नौकरी कर रही है। परिवारीजनों ने लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी। अब निशक्त शादी में रोड़े अटका रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed