फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   kisan mela

जिले के ब्लॉक में लगे कृषि मेले, विशेषज्ञों ने बताया खेती के जरिए दाम के साथ नाम कमाएं किसान

Wed, 06 Jan 2021 08:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
kisan mela
अमेठी में लगे मेले में मौजूद महिला किसान। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले के ब्लॉकों में बुधवार को किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय किसान गोष्ठी मेला एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम हुआ। इसमें किसानों को आधुनिक ढंग से खेती करने पर जोर देने के साथ ही उन्हें केंद्र-प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक प्रांगण में बुधवार को किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय किसान गोष्ठी मेला में प्रदर्शनी का कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत ने कहा कि किसान खेती के जरिए नाम कमाएं। किसानों के कल्याण के लिए सरकार सरकार किसान सम्मान निधि, कन्या विवाह योजना, श्रम विकास श्रमिक पंजीकरण योजन, किसान दुर्घटना बीमा योजना संचालित कर रही है।
विज्ञापन

भूमि संरक्षण अधिकारी दिनेश सिंह, बीडीओ अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष जीबी सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र द्विवेदी, नरायण शुक्ला, पंकज मिश्रा, राहुल दुबे, मनीष कुमार, सूरज लोधी, राजू शुक्ला ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान 45 किसानों को प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रमाणपत्र दिए गए। स्वयं सहायता समूह के पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर ओमप्रकाश, दिलीप कुमार, कृपाशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक कार्यालय परिसर में किसान गोष्ठी मेला व प्रदर्शनी लगी। इसमें विभिन्न स्टाल भी लगाए गए और किसानों को कृषि से संबंधित आधुनिक जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि राघवेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकारी किसानों को नई तकनीकी से खेती करने की जानकारी दें, ताकि किसान समृद्धि की ओर अग्रसर हो और केंद्र व प्रदेश सरकार की मंसा फलीभूत हो। संचालन शैलेश तिवारी ने किया। इस मौके पर डॉ. शशांक शुक्ला, मोबीन खान मौजूद रहे।
ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक रोहनियां ब्लॉक में किसान मेला लगा। किसानों को आधुनिक ढंग से खेती करने पर जोर दिया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को पशुओं के टीकाकरण, निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान, अच्छे किस्म के पशु से दुग्ध उत्पादन के बारे में जानकारी दी। विषय वस्तु विशेषज्ञ लक्ष्मी नारायण शर्मा ने सरकार की ओर से चल रही किसान पारदर्शी योजनाएं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, वृद्धा पेंशन योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे में बताया। सभी किसानों को वैज्ञानिक खेती व नकदी फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर विजयंत सिंह, शिवकरचरन वर्मा, शिवप्रसाद चौरसिया, रामपाल, राधेश्याम मौजूद रहे।

कतार में फसलों की बोआई से अधिक फायदे
इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी जिले के सिंहपुर ब्लॉक परिसर में भी किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय किसान गोष्ठी मेला में प्रदर्शनी कार्यक्रम हुआ। उप निदेशक कृषि भूमि संरक्षण वीएन पांडेय ने कहा कि किसान वैज्ञानिक ढंग से खेती करें। कतार में फसल के बहुत ही फायदे हैं। कतार में बोआई से जहां उत्पादन अधिक मिलता है, वहीं बोआई में बीज से लेकर उर्वरकों में भी बचत होती है। कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर की कृषि वैज्ञानिक डॉ. रेनू सिंह ने किसानों को अपने घर के आस पास पोषण वाटिका बनाकर सब्जी उगाने के बारे में जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह ने नहर में निरंतर पानी छोड़े जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed