फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Killing a laborer going to the farm with a sharp weapon

खेत जा रहे मजदूर की धारदार हथियार से वार करके हत्या

Thu, 28 Oct 2021 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Killing a laborer going to the farm with a sharp weapon
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के चिचौली गांव में गुरुवार को धान की कटाई करने जा रहे एक मजदूर की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। हत्या आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जगतपुर के चिचौली गांव निवासी गुलाम (60) सुबह खेत जा रहा था। जैसे ही बाबा स्वरूप दास की कुटी के पास पहुंचा, तभी गांव निवासी अभिशेष कुमार उर्फ बउवा ने धारदार औजार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन

इससे मजदूर के सीने व गले पर गंभीर चोटें आ गईं। शोर सुनकर जब तक ग्रामीण इकट्ठा होते तब तक आरोपी मौके से भाग गया।
ग्रामीणों की मदद से गुलाम को आननफानन जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। सीएचसी के डॉ. सत्यपाल ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी सलमा बानो के आंसू नहीं थम रहे हैं। मृतक की पत्नी ने बताया कि हमारा गांव में किसी से कोई विवाद नहीं है।
जानकारी पर क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक कुमार सिंह, जगतपुर कोतवाल मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। पुलिस ने बाबा स्वरूप दास कुटी के रहने वाले बाबा फत्तेदास से भी घटना के बारे में पूछताछ की।

मृतक के पुत्र मो. दिलशाद ने जगतपुर कोतवाली में तहरीर देकर गांव निवासी अभिशेष उर्फ बउवा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि हमला करने वाला युवक मानसिक रूप से बीमार है। आरोपी को हिरासत में लेकर घटना की बाबत पूछताछ की जा रही है। केस दर्ज कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed