फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Killed the farmer in minner dispute

चबूतरे में मिट्टी छोपने का विरोध करने पर किसान को मार डाला

Sat, 16 Oct 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Killed the farmer in minner dispute
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में चबूतरे में मिट्टी छोपने का विरोध करने पर एक किसान को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला गया, जबकि उसके पुत्र व पुत्री को मरणासन्न कर दिया। परिवार के ही लोगों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पुलिस के घटनास्थल पर देरी से पहुंचने पर से लोगों ने नाराजगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने चार हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पूरे झंडा मजरे चकमलिक भीटी निवासी श्यामलाल (60) किसानी करता था। शुक्रवार को श्यामलाल के दरवाजे के पास बने चबूतरे पर परिवार के ही कुछ लोग मिट्टी छोप रहे थे। श्यामलाल ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दबंग लोगों ने श्यामलाल व उसके बेटे हरिकेश (35), बेटी रीना (20) को लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। पड़ोसियों की मदद से घायलों को डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर श्यामलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं बेटी रीना और बेटे हरकेश का इलाज चल रहा है। वारदात की जानकारी पर सीओ डलमऊ अशोक कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश दिखा।

उनका कहना था कि सूचना के बाद भी पुलिस देर से मौके पर पहुंची। कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पुत्र हरिकेश की तहरीर पर गांव के ही रामसुमेर, उमेश कुमार, राजकुमार, रमेश कुमार, रामप्यारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें से महिला को छोड़कर बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed