फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chowki incharge and two sipahi beaten two man in raebareli

बर्बरता की सारी हदें पार, चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा, ये था मामला

Fri, 11 Dec 2020 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 11 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
chowki incharge and two sipahi beaten two man in raebareli
पिटाई से जख्मी दोनों युवक - फोटो : अमर उजाला

रायबरेली में सरेनी थाना क्षेत्र की भोजपुर चौकी में दो युवकों के साथ बर्बरता की हदें पार की गई। लूट के मामले में चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों ने दोनों युवकों को बेरहमी से पीटा। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई। जानकारी होने पर गुरुवार सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

विज्ञापन


लोगों ने चौकी का घेराव कर पथराव भी किया। सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ एसडीएम लालगंज जीतलाल और सीओ इंद्रपाल मौके पर पहुंच गए। सभी लोग पुलिस कर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की मांग करने लगे। दोनों अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


मामले में पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर पूरे प्रकरण की जांच सीओ को सौंपी है। उन्नाव जिले के शुक्लागंज कस्बे के ऋषि नगर मोहल्ले का रहने वाला सोनू पुत्र अशोक अवस्थी सोमवार को भोजपुर निवासी अपने मामा दुर्गाशंकर के घर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर आईं गंभीर चोटें

ग्रामीणों के मुताबिक मामा के घर जाने से पहले उसने शराब पी और सब्जी मंडी में गिर गया। बाजार के लोगों ने उसके मामा को इसकी जानकारी दी। इस पर दुर्गाशंकर का बेटा राजू व उसका बहनोई बबलू निवासी रामपुर खरही थाना बिहार जिला उन्नाव उसको सब्जी मंडी से उठाकर घर ले गए और सुला दिया।

सुबह जब सोनू जागा तो उसने कहा कि मेरी चेन और अंगूठी गायब है। तुम लोगों ने ले ली है। इसके बाद वह पुलिस चौकी भोजपुर पहुंचा।चौकी प्रभारी प्रशांत सिंह भदौरिया को प्रार्थना पत्र देकर न्याय मांगा। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया और मामला गलत पाए जाने पर सुलह करा दी।

इसके बाद बुधवार को सोनू की मां रूपरानी चौकी पहुंची और पुलिस को दूसरा प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।  इस पर भरत व हरिओम सिपाही राजू और बबलू को घर से चौकी ले लाए। परिजनों का आरोप है कि लूट कबूल करवाने के लिए चौकी प्रभारी और दोनों सिपाहियों ने राजू और बबलू की पट्टों से बेरहमी से पिटाई की। इससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। 

सीओ करेंगे मामले की जांच 

परिजनों व व्यापारियों को गुरुवार सुबह बेरहमी से पिटाई किए जाने की जानकारी मिली तो उनका आक्रोश भड़क गया। बड़ी संख्या में लोग चौकी पहुंचे। सभी ने चौकी का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। बताते हैं कि लोगों ने पथराव भी किया।

परिजनों की मांग थी कि चौकी इंचार्ज व दोनों सिपाहियों को निलंबित किया जाए। जानकारी मिलने पर पहुंचे एसडीएम लालगंज जीतलाल और सीओ इंद्रपाल ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि  दो युवकों की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला जानकारी में आया है। चौकी इंचार्ज प्रशांत सिंह भदौरिया को लाइन हाजिर कर दिया गया। पूरे प्रकरण की जांच सीओ  लालगंज को सौंपी गई है। जांच में सिपाही भी दोषी पाए गए तो उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed