फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Khaki in search of kingpin, still out of reach

सरगना की तलाश में खाकी, अब तक पकड़ से दूर

Sun, 06 Feb 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Khaki in search of kingpin, still out of reach
रायबरेली। विंडीज ब्रांड की देसी शराब के पीने से हुई 11 लोगों की मौत के मामले में फरार चल रहा शराब माफिया गैंग का सरगना नवीन जायसवाल अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। पड़ोसी जनपदों के अलावा गैर प्रांतों में जाकर पुलिस सरगना की तलाश कर रही है, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि सरगना की गिरफ्तारी के बाद शराब कांड से जुड़ी और जानकारियां सामने आएंगी। खासकर इस बात की जानकारी हो सकेगी कि रायबरेली के अलावा और कहां-कहां पर नवीन जायसवाल जहरीली शराब की बिक्री कर रहा था।
विज्ञापन

महराजगंज के पहाड़पुर और मिल एरिया थाना क्षेत्र के रूपामऊ गांव में विंडीज ब्रांड की देसी शराब पीने से महिला समेत 11 लोगों की मौत हुई थी।
मामले में पुलिस ने देसी शराब के दुकानदार धीरेंद्र बहादुर सिंह, ठेका संचालक धीरेंद्र सिंह और सेल्समैन राम प्रताप यादव के अलावा बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा पोखरा निवासी विनय जायसवाल, गौतोना निवासी अनिल जायसवाल, रायपुर निवासी अजीत सिंह उर्फ अन्नू वर्मा, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बेड़ारू गांव निवासी संदीप जायसवाल, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी अखंड प्रताप सिंह उर्फ राजन, पिंडारी खुर्द गांव निवासी एवं ग्राम प्रधान कुंवर प्रवीण सिंह उर्फ केतन को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है, जबकि बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कस्बा निवासी एवं शराब माफिया गैंग का सरगना नवीन जायसवाल शराब पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार सरगना की तलाश के लिए महराजगंज पुुलिस के अलावा एसओजी टीम लगी है, लेकिन अभी तक वह पकड़ में नहीं आ सका है।
बताया जा रहा है कि पुलिस से बचने के लिए सरगना नवीन यूपी के बाहर कहीं पर अपना ठिकाना बना लिया है। इसलिए पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए पड़ोसी जनपदों के लिए अलावा संभावित गैर प्रांतों में दबिश दे रही है।

माना जा रहा है कि जिस तरह पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए लगी है, उससे जल्द ही वह गिरफ्त में होगा। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार का कहना है कि नवीन जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द उसे भी पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed