{"_id":"584465f84f1c1bb54fa86709","slug":"kashi-vishwanath-train-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ रद्द
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से बेपटरी हो गया है। रविवार को अर्चना सुपर फास्ट 72 घंटे बाद रायबरेली पहुंची। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। लेटलतीफी में अन्य ट्रेनों का भी यही हाल रहा। इससे मुसाफिरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
कई दिन से पड़े कोहरे के कारण ट्रेनों का टाइम टेबल बिगड़ गया है। ट्रेनों के न तो आने का समय है और न ही जाने का कोई समय रह गया है। स्थिति यह है कि जम्मूतवी से राजेंद्र नगर जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस 72 घंटे बाद रविवार दोपहर रायबरेली रेलवे स्टेशन पहुंची।
अमृतसर से हाबड़ा जाने वाली पंजाब मेल भी 25 घंटे देरी से आई। वहीं वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ ट्रेन को रद कर दिया गया। इसके अलावा हाबड़ा से अमृतसर पंजाब मेल, नई दिल्ली से पुरी नीलांचल एक्सप्रेस, आनंद विहार से मालदा टाउन एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेन देरी से चली।
विज्ञापन
इसकी वजह से मुसाफिरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री अभिषेक तिवारी, बबलू मिश्रा, अंकित वर्मा, मोहित अग्रवाल, नवनीत मिश्र, मोनू सिंह, रामअकबाल आदि ने कहा कि कोहरे में ट्रेनों का संचालन हर बार ध्वस्त हो जाता है। बावजूद इसके मुसाफिरों की सुविधा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
स्टेशन अधीक्षक एके श्रीवास्तव का कहना है कि कोहरे के कारण ट्रेनों का समय पर परिचालन नहीं हो पा रहा है। इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि मुसाफिरों को ट्रेनों की स्थिति की सही जानकारी समय समय पर मिलती रहे। ताकि उन्हें परेशानी न उठानी पड़े।