{"_id":"5fbff9338ebc3e9bca1b0c0c","slug":"kartik-purnima-will-remain-vigilant-police-forces-will-be-deployed-on-the-ghats-raibaraily-news-lko551945959","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा पर रहेगी कड़ी चौकसी, घाटों पर तैनात होगा पुलिस बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा पर रहेगी कड़ी चौकसी, घाटों पर तैनात होगा पुलिस बल
विज्ञापन
रायबरेली। डलमऊ तहसील सभागार में गुरुवार को अफसरों की बैठक हुई। इसमें 30 नवंबर को होने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष ने कहा कि कोविड-19 के चलते कार्तिक पूर्णिमा मेला इस बार स्थगित कर दिया गया है।
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान भी होता है। इसलिए लोग घरों पर ही कार्तिक पूर्णिमा मनाएं। यदि कोई भी गंगा स्नान करने पहुंचेगा तो उसे नियमों का पालन करना होगा। मास्क लगाना जरूरी होगा। सामूहिक रूप से गंगा स्नान कोई नहीं कर पाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। तहसीलदार डलमऊ प्रतीत त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ जनपद और गैर जनपद के श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए हम सभी श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा का पर्व अपने घर में ही सुरक्षित रूप से मनाएं।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि यदि कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर यदि वाहनों पर सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग नहीं पाया गया तो कार्रवाई भी की जाएगी। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी लालचंद सरोज, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय वन अधिकारी हरिओम श्रीवास्तव मौजूद रहे।