फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Kanpur Intercity train ran, got relief

Raebareli News: कानपुर इंटरसिटी ट्रेन दौड़ी, मिली राहत

Sun, 23 Mar 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 23 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Intercity train ran, got relief
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक ट्रेन के आने का इंतजार करते यात्री। - फोटो : संवाद
रायबरेली। कानपुर जाने वाले और वहां से लौटने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रतापगढ़ और कानपुर के बीच रायबरेली व लखनऊ से होते हुए दौड़ने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस शनिवार से दौड़ने लगी। इस ट्रेन को 19 मार्च से 43 दिन के लिए निरस्त किया गया था, लेकिन यात्रियों की समस्या को देखते हुए तीसरे ही दिन यह ट्रेन वापस पटरी पर लौट आई है।
विज्ञापन


इसके संचालन में थोड़ा बदलाव किया गया है। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल जाने के बजाए एक स्टेशन पहले ही रुक जाएगी। इससे यात्रियों को राहत मिली है। कानपुर में गंगा पुल पर पटरियों को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। इसीलिए कानपुर और प्रतापगढ़ के बीच दौड़ने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 19 मार्च से 30 अप्रैल तक के लिए निरस्त कर दी गई थी।
विज्ञापन


इसके अलावा कानपुर जाने वाली अन्य ट्रेनों को भी रद्द किया गया या फिर दूसरे रास्तों से चलाया जा रहा है। इससे यात्रियों की समस्या बढ़ गई। समस्या को देखते हुए रेलवे ने इंटरसिटी एक्सप्रेस को चलाने का निर्णय लिया। शनिवार को प्रतापगढ़ से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस दौड़ाई गई। रायबरेली स्टेशन पर करीब पौन घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को कानपुर से लखनऊ, रायबरेली होते हुए वापस प्रतापगढ़ लौटी। इस ट्रेन को कानपुर सेंट्रल तक नहीं ले जाएंगे, बल्कि गंगा किनारे स्थित कानपुर पुल बायां किनारा स्टेशन तक ही दौड़ा रहे हैं। यात्री राम सुमेर, शंकर लाल, अमरेंद्र कुमार ने कहा कि कानपुर की सभी ट्रेनें आनी बंद हो गईं, जिससे समस्या उत्पन्न हो गई थी।

रोडवेज बसों का किराया बहुत अधिक है। समय भी ज्यादा लगता है। इंटरसिटी ट्रेन चलने से राहत मिल गई है। अनवर अहमद, दिनेश लाल, बृजेंद्र कुमार ने कहा कि भले ही यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल नहीं जा रही है, लेकिन गंगा पुल तक ट्रेन के चलने से कानपुर पहुंचना आसान हो गया है।


स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि कानपुर वाली इंटरसिटी ट्रेन चला दी गई है, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। इस ट्रेन के चलने से कानपुर जाने और वहां से लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed