फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Jewelery worth six lakhs recovered, four youths arrested

चोरी के छह लाख के जेवरात बरामद, चार युवक गिरफ्तार

Tue, 21 Dec 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth six lakhs recovered, four youths arrested
रायबरेली। रेकी कर घरों में चोरी करने वाला एक गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा है। गैंग के चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने छह लाख कीमत के जेवरात व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

पूछताछ में बदमाशों ने शहर क्षेत्र में हुई चोरी की कई वारदातों में हाथ होने की बात कुबूली है। पुलिस इन पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी कर रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि शहर क्षेत्र में इन दिनों चोरी की वारदातें अचानक बढ़ गईं थीं। इनके खुलासे के लिए शहर पुलिस टीम को लगाया गया था।
विज्ञापन

बताया कि सीओ सदर वंदना सिंह और सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने सोमवार रात मधुबन रेलवे क्रॉसिंग के पास से चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया।
इनकी पहचान मिल एरिया थाना क्षेत्र के नई बस्ती देवानंदपुर निवासी करन सोनकर, शिवम सोनकर उर्फ विक्की सोनकर, राही गांव निवासी कैलाश सोनी, सदर क्षेत्र के सोनिया नगर निवासी मुकेश सोनकर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने सोने-चांदी के करीब छह लाख कीमत के जेवरात, 38 हजार कीमत के सात मोबाइल, एक बाइक, दो असलहे, चाकू समेत अन्य सामान बरामद किया है। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों पर गैंगस्टर लगाया जाएगा।
पहले करते थे रेकी, फिर वारदात देते थे अंजाम
एएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश बड़े ही शातिर हैं। पहले आरोपी घूम-घूमकर रैकी करते थे और फिर मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। ये लोग खासकर उन घरों को निशाना बनाते थे, जिन घरों के मालिक किसी काम से बाहर चले जाते थे। आरोपी बड़ी आसानी से रेकी कर लेते थे, लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लग पाती थी। ये बदमाश सदर कोतवाली क्षेत्र और मिल एरिया थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

शिवम के खिलाफ दर्ज हैं 15 मुकदमे
सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास भी है। इसमें आरोपी शिवम सोनकर के खिलाफ ही सिर्फ चोरी समेत अन्य धाराओं में 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी मुकेश सोनकर के खिलाफ 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। करन सोनकर और कैलाश सोनी के खिलाफ 10-10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सीओ का कहना है कि इन सभी का एक गैंग है, जो घूम-घूमकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। इनके अन्य साथियों के बारे में पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed