{"_id":"57813beb4f1c1b4b507fa03d","slug":"jeep-falls-into-lone-river-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन नदी में गिरी जीप, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन नदी में गिरी जीप, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
लालगंज के जनता बाजार के पास स्थित लोन नदी में कार के गिरने के बाद घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व पारिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। लालगंज-फतेहपुर मार्ग पर जनता बाजार के पास स्थित लोन नदी के पुल से एक जीप शुक्रवार देर रात करीब एक बजे अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। लालगंज व सरेनी थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जीप को निकाला गया।
फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार दोपहर एक बजे शव को खोज निकाला। युवक अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। उन्नाव जनपद के मौरावां थाना क्षेत्र के असरेंदा गांव निवासी प्रशांत उर्फ शुभम पुत्र सुसर्ग गिरी अपनी स्कार्पियो संख्या यूपी 35 एक्स 4106 से पूरे टोड़ी मजरे सेमरपहा गांव में निमंत्रण में आया था।
यहां से वह मीठापुर गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। जनता बाजार के पास स्थित लोन नदी के पुल के पास जीप अनियंत्रित हो पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। हरकत में आई पुलिस ने क्रेन मंगाकर जीप को बाहर निकालवाया। लेकिन उसमें कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने गेंगासो व डलमऊ से गोताखोरों को बुलाया। लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने शनिवार को दोपहर एक बजे शव को खोज निकाला। शव मिलते ही हड़कंप मच गया। मृतक के चाया रामकुमार के साथ आए परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।