फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   JE and lineman suspended on negligence

लापरवाही पर अवर अभियंता और लाइनमैन पर गिरी गाज

Mon, 15 Jul 2019 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
JE and lineman suspended on negligence
रायबरेली। ऊंचाहार तहसील के पचखरा गांव में शनिवार को हुए हादसे और उसकी गूंज लखनऊ तक पहुंचने के बाद अपने बचाव में अधिकारियों ने अवर अभियंता और लाइनमैन को निलंबित कर दिया है। इनके खिलाफ विभागीय जांच कराई जाएगी। गौरतलब है कि पचखरा गांव में शनिवार शाम गांव की महिलाएं धान की रोपाई कर रही थी। तभी खेत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया।
विज्ञापन

इससे एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं की लखनऊ के सिविल अस्पताल में रविवार को मौत हो गई। इस मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची थी। मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताते हुए परिवारीजनों को मदद देने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के संज्ञान लेने के बाद हरकत में आए पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता रविंद सिंह ने लापरवाही के आरोप में अवर अभियंता मनोज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। क्षेत्रीय एक्सईएन धर्मराज ने लाइनमैन मुन्नूलाल को सस्पेंड कर दिया। इन दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पचखरा गांव में करंट से तीन महिलाओं की मौत के बाद तहसील और पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता मरहम लगाने पहुंच गए। यहां तीन महिलाओं की मौत हुई, लेकिन दो ही पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी गई। यह बात लोगों में चर्चा का विषय रही। घटना के दिन पावर कॉर्पोरेशन का कोई भी अभियंता व स्टाफ न मौके पर पहुंचा न ही अस्पताल गया।
इससे लोगों में खासी नाराजगी रही। पचखरा गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से गांव की छह महिलाएं झुलस गई थी। रविवार को सलोन एसडीएम आशीष सिंह, ऊंचाहार के नायब तहसीलदार तरुण प्रताप सिंह व पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता रविंद सिंह, एक्सईएन धर्मराज गांव पहुंचे। मृतक किशुनदेई, राजपती के परिवारीजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी।

वहीं एक अन्य महिला राजवती के परिवारीजनों को अभी मदद नहीं मिली है। एक्सईएन धर्मराज ने बताया कि तीसरी महिला का निधन दोपहर बाद हुआ है। इसलिए चेक नहीं बन पाया। जल्द ही राजवती के परिवारीजनों भी पांच लाख की चेक मुहैया करा दी जाएगी। ऊंचाहार एसडीएम केशवनाथ गुप्ता ने लखनऊ पहुंचकर श्यामाप्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में भर्ती सोना देवी (40) पत्नी सुंदर लाल, रामपति (45) पत्नी अमृत लाल, प्रेमा देवी (50) पत्नी हीरा लाल का हालचाल लिया। उन्होंने परिवारीजनों से कहा कि किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed