फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Janta Seva buses will run on three rural routes

Raebareli News: तीन ग्रामीण रूटों पर दौड़ेंगी जनता सेवा बसें

Sat, 15 Nov 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 15 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Janta Seva buses will run on three rural routes
रायबरेली डिपो में खड़ी बसें।
रायबरेली। परिवहन निगम ने जिले के लोगों को बड़ी राहत दी है। तीन ग्रामीण रूटों पर मुख्यमंत्री जनता सेवा बस को हरी झंडी मिल गई है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद 17 नवंबर से तीनों रूटों पर 20 प्रतिशत कम किराए पर बसों का संचालन शुरू होगा। इसके लिए डिपो स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


परिवहन निगम ने मुख्यमंत्री जनता सेवा के रूप में बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। गांवों में रुकने वाली बसों को 20 प्रतिशत कम किराए पर संचालित कराया जाना है। शासन की मंशा पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने छह रूटों पर जनता सेवा संचालित करने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। इसमें हिंदी के युग प्रवर्तक आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की जन्म स्थली दौलतपुर के अलावा छह अन्य रूटों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन


शासन से जिले के तीन ग्रामीण रूटों पर मुख्यमंत्री जनता सेवा बस को स्वीकृति मिल गई है। निगम के प्रधान प्रबंधक (संचालन) अनिल कुमार ने सिरसाघाट से गुरुबख्शगंज, लालगंज होते हुए रायबरेली, मांझगांव से हलोर, महराजगंज, रायबरेली, परसदेपुर, छतोह से नसीराबाद और सरेनी से महरानीगंज, खीरों, गुरुबख्शगंज होते रायबरेली मार्ग पर मुख्यमंत्री जनता सेवा बसों को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में छह रूटों पर मुख्यमंत्री जनता सेवा संचालित करने का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से तीन रूटों पर यात्रियों के लिए जनता सेवा संचालित कराने की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed