{"_id":"612bc35e8ebc3e7a0601b2e0","slug":"janmashtami-festival-celebrate-raibaraily-news-lko593306715","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी की धूम, घर-घर जन्मेंगे कान्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी की धूम, घर-घर जन्मेंगे कान्हा
विज्ञापन
घर पर इस तरह सजी झांकी।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में जन्माष्टमी पर्व की धूम है। सोमवार की रात घर-घर कान्हा जन्मेंगे। पूजा पाठ के साथ प्रसाद वितरण होगा। भजन कीर्तन के आयोजन भी होंगे। जय कन्हैया लाल.. की गूंज के बीच लोगों को भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न लीलाओं की झांकियों के दर्शन होंगे। एक दिन पहले यानि रविवार से ही झांकियों के सजाने का दौर शुरू हो गया। झांकियों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है।
शहर के छोटी बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर, सदर कोतवाली, पुलिस लाइंस में जन्माष्टमी पर्व पर झांकियां सजाई जा रही हैं। पूजा पाठ की तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस लाइंस में रात आठ बजे से भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। बच्चों में जन्माष्टमी को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
जन्माष्टमी पर कोई कान्हा तो कोई कंस का किरदार निभाएगा। विश्वामित्र, डांडिया नृत्य, कैलाश पर्वत, कंस वध, यशोदा कृष्ण, श्रवण कुमार, कारागार, विष्णु, कृष्णा सुदामा, ताड़का वध, गऊ चराते कन्हैया समेत कई झांकियां सजाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विकास नगर स्थित संक्रेश्वर मंदिर में झांकियां सजाई जा रही है। जन्माष्टमी पर झांकियों में नटखट बाल गोपाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। शहर के कैपिटल सिनेमा स्थित निर्भय कुमार श्रीवास्तव के घर पर झांकियां सजाई गई है।
राही ब्लॉक क्षेत्र के कलसहा गांव में नंदकिशोर साहू ने झाकियां सजाई हैं। डिडौली गांव में पंडित शिवाकांत दीक्षित ने घर पर झांकियां सजाई हैं, जो आकर्षण का केंद्र बनी है। जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के नवाबगंज में उमेश पांडेय के घर पर जन्माष्टमी पर्व पर झांकियां सजाई गई हैं।
रोझइया गोकुलपुर गांव स्थित शिव मंदिर में झांकियां सजाई गई है। जवाबी कीर्तन का आयोजन भी होगा। दल बहादुर, संदीप मौर्य, राज कुुमार, विनय कुमार, रामभवन आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं।
सुरक्षा को लेकर अलर्ट
जन्माष्टमी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। रविवार की देर शाम सीओ सदर महिपाल पाठक की अगुवाई में शहर में चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों की चेकिंग की गई। इससे हड़कंप रहा।
एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाएं, लेकिन कोरोना को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग जरूर करें। भीड़भाड़ से बचें। सभी सीओ व थानेदार अपने-अपने क्षेत्रों पर सुरक्षा के प्रति सतर्कता बरतें। संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखें।